फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India hiring activity back to pre-festive levels, grows 27 percent in November

Recruitments: नवंबर में 27 फीसदी बढ़ीं भर्तियां, बीमा क्षेत्र सबसे आगे, दिल्ली-एनसीआर में 20 फीसदी की बढ़त

Tue, 06 Dec 2022 05:48 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Dec 2022 05:48 AM IST
सार

बीमा क्षेत्र में 42 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी गई। बैंकिंग और रियल एस्टेट क्षेत्रों में क्रमश: 34 फीसदी और 31 फीसदी की बढ़त रही। तेल क्षेत्र में 24 फीसदी का उछाल आया है।

विज्ञापन
India hiring activity back to pre-festive levels, grows 27 percent in November
अनुभवी पेशेवरों की मांग बढ़ी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश का रोजगार बाजार नवंबर में त्योहारी सीजन के पूर्व स्तर पर पहुंच गया है। मासिक आधार पर 27 फीसदी और सालाना आधार पर 43 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही के उछाल के समय की तुलना में मिश्रित रुझान का पता चलता है। इसमें भर्ती गतिविधियों में उच्च वृद्धि देखी गई थी।

विज्ञापन


बीमा क्षेत्र में 42 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी गई। बैंकिंग और रियल एस्टेट क्षेत्रों में क्रमश: 34 फीसदी और 31 फीसदी की बढ़त रही। तेल क्षेत्र में 24 फीसदी का उछाल आया है। यात्रा-हॉस्पिटैलिटी और वाहन क्षेत्रों में 20 फीसदी और 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पहली छमाही में मासिक औसत की तुलना में आईटी में भर्ती में 8 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन


एड-टेक और खुदरा क्षेत्र में मंदी के साथ शिक्षा क्षेत्र में 6 फीसदी की गिरावट आई है। खुदरा में 7 फीसदी की गिरावट आई है। फार्मा, बीपीओ व टेलीकॉम में भर्ती गतिविधियां सुस्त रही हैं। गैर-महानगरों में अहमदाबाद में 33 फीसदी की वृद्धि रहीं। वडोदरा में 23 फीसदी, जयपुर में 15 फीसदी व कोयम्बटूर में 8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। अनुभवी पेशेवरों की मांग बढ़ी है। वरिष्ठ स्तर के पेशेवरों की मांग में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में 20 फीसदी की बढ़त
पहली छमाही के मासिक औसत की तुलना में दिल्ली-एनसीआर में नई नौकरियों में सबसे ज्यादा 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में विकास दर क्रमशः 17 फीसदी, 10 फीसदी और 8 फीसदी थी।

  • हैदराबाद और बंगलूरू में एक और पांच फीसदी की गिरावट रही जबकि पुणे में 5 फीसदी की बढ़त रहीं। कोच्चि और चंडीगढ़ में स्थिरता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed