फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India has the potential to increase the export of readymade garments to Japan, AEPC claimed this

AEPC: जापान में रेडिमेड कपड़ों का निर्यात बढ़ाने की भारत के पास क्षमता, एईपीसी ने किया यह दावा

Fri, 11 Jul 2025 04:53 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 11 Jul 2025 04:53 PM IST
सार

AEPC ने कहा कि जापानी बाजारों से चीनी रेडीमेड परिधानों की हिस्सेदारी घटती जा रही है। यह भारत के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में भारत जापान के साथ अपना व्यापार बढ़ा सकता है। 2024 में जापान में भारत का परिधान निर्यात 234.5 मिलियन डॉलर का था।

विज्ञापन
India has the potential to increase the export of readymade garments to Japan, AEPC claimed this
जापान रेडीमेड गारमेंट बाजार में भारत के लिए बड़ा अवसर - फोटो : Abobestock

विस्तार

रेडीमेड परिधानों के सबसे बड़े निर्यातक चीन की जापान में घटती हिस्सेदारी के बीच भारत इस खाली स्थान को भर सकता है। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC) ने शुक्रवार को यह टिप्पणी की। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Apple: फॉक्सकॉन से चीनी विशेषज्ञों के लौटने से नहीं रुकेगा आईफोन उत्पादन, दावा- कंपनी के पास बैकअप प्लान तैयार
विज्ञापन


टोक्यो में आयोजित होगा इंडिया टेक्स ट्रेंड 
एईपीसी के अध्यक्ष सुधीर सेखरी ने बताया कि परिषद एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो जा रही है, ताकि शीर्ष जापानी ब्रांडों और खुदरा श्रृंखलाओं के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करेगी। यह प्रतिनिधिमंडल 15 से 17 जुलाई तक टोक्यो में आयोजित होने वाले इंडिया टेक्स ट्रेंड मेले में भाग लेगा। फेयर में भारत के 150 से अधिक परिधान निर्यातक भाग लेंगे और घरेलू परिधानों की विविध रेंज पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्त व्यापार समझौते का अधिक उपोयग 
सेखरी ने कहा कि जापानी बाजार के साथ गहरी भागीदारी के परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते का अधिक उपोयग हुआ है। उन्होंने कहा कि चीन की घटती हिस्सेदारी से बने अवसर का भारत पूरी तरह फायदा उठा सकता है।


2024 में हुआ था 234.5 मिलियन डॉलर का निर्यात 
2024 में जापान में भारत का परिधान निर्यात 234.5 मिलियन डॉलर का था। पिछले साल टोक्यो ने लगभग 23 अरब डॉलर मूल्य के इन सामानों का आयात किया था। इसमें भारत की हिस्सेदारी केवल एक प्रतिशत है।

भारतीय आपूर्तिकर्ता की स्थिति अच्छी बनी हुई है
सेखरी ने कहा कि जापानी कंपनियां लागत, गुणवत्ता और समय पर आपूर्ति पर विशेष ध्यान देती हैं। भारतीय आपूर्तिकर्ता इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। इनमें 200 पीस के छोटे, अनुकूलित उच्च-मूल्य के ऑर्डर से लेकर एक ही स्टाइल के 3 लाख पीस तक के बड़े ऑर्डर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed