फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India GST Bachat Utsav Amit Shah on Next-Gen GST Reforms PM Modi 395 products zero Tax announcement big

Next-Gen GST Reforms: '395 उत्पादों पर टैक्स घटाना पीएम मोदी का बड़ा एलान'; जीएसटी बचत उत्सव पर गृह मंत्री शाह

Mon, 22 Sep 2025 11:15 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में कटौती को बचत उत्सव बताया है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान इस एलान की सराहना करते हुए कहा कि 395 उत्पादों पर टैक्स घटाने का फैसला पीएम मोदी का बड़ा एलान है। शाह ने कहा कि मोदी समस्याओं से केवल लड़ते नहीं बल्कि उनका पूरा हल निकालने का साहस और क्षमता रखते हैं। गृह मंत्री ने और क्या बातें कहीं? जानिए

विज्ञापन
India GST Bachat Utsav Amit Shah on Next-Gen GST Reforms PM Modi 395 products zero Tax announcement big
जीएसटी बचत उत्सव पर बोले गृह मंत्री शाह (फाइल) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 395 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी घटाने या कर की दरों को शून्य करने का जो फैसला लिया है वह बड़ा और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अब स्थिर और सफल हो चुका है। इसलिए जनता को राहत देने का समय आ गया है। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का यह निर्णय करदाताओं और सरकार के बीच भरोसे का नया युग लेकर आया है।

विज्ञापन


जीएसटी परिषद की बैठक के बाद कर कटौती की सौगात
शाह ने सरकार की नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा, पीएम मोदी ने राज्यों को उनके नुकसान की भरपाई की सांविधानिक गारंटी दी। यही कारण रहा कि बीते आठ साल में जीएसटी सार्वभौमिक रूप से स्वीकार्य और सफल हो सका। बता दें कि सोमवार से भारत में 'नेक्स्ट-जन जीएसटी रिफॉर्म्स' लागू हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इसका एलान किया था। इसके बाद जीएसटी परिषद की बैठक हुई थी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते तीन सितंबर की देर रात इस फैसले का एलान किया था। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Business Roundup: जापानी एजेंसी ने भारत की रेटिंग सुधारी और बाजार में नरमी, पढ़ें कारोबार की खबरें एक साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने हर हमले का कड़ा जवाब दिया

एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान शाह ने जीएसटी के अलावा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर हमले का कड़ा जवाब दिया और यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय नागरिकों का खून बहाने के बाद बचना आसान नहीं है।


सभी को साथ लेकर चलने और समस्या के उपयुक्त समाधान का निर्णय लेने की कला
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बताते हुए उनकी नीतियों को भी रेखांकित कर रहा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी सभी को साथ लेकर चलने और हर समस्या के उपयुक्त समाधान का निर्णय लेने की कला रखते हैं। बकौल गरीब परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री बनने और असंभव लगने वाले कार्य पूरे करने का श्रेय पीएम मोदी की मेहनत, त्याग और संयम को जाता है।

ये भी पढ़ें- Rubio-Jaishankar Meeting: एच-1बी वीजा और टैरिफ पर तल्खी के बीच रुबियो-जयशंकर की बैठक; भारत-US संबंध पर बातचीत

पीएम मोदी के कार्यकाल में 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में आत्मविश्वास भरा
बीते 12 साल के दौरान देश की विदेश नीति के सवाल पर शाह ने कहा, पहले यह दिशाहीन थी, लेकिन पीएम मोदी के कार्यकाल में सबसे अच्छे परिणाम आए हैं। उन्होंने 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का विजन रखा है और 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में आत्मविश्वास भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed