फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India global bright spot with strong desire to grow more: PM Modi

PM Modi: पीएम ने सोशल मीडिया पर साझा की कैपिटल ग्रुप की रिपोर्ट, लिखा- भारत वैश्विक स्तर पर चमकता सितारा

Sun, 16 Jul 2023 09:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 16 Jul 2023 09:06 PM IST
सार

PM Modi: मोदी ने ट्विटर पर रिपोर्ट साझा करते हुए कहा, ''युवाओं और उद्यमियों को ये नौ बिंदु दिलचस्प लगेंगे।" उन्होंने कहा, "भारत और अधिक वृद्धि की प्रबल इच्छा के साथ एक वैश्विक चमकता सितारा है।" कैपिटल ग्रुप ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारत इस दशक में उभरते बाजारों में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
India global bright spot with strong desire to grow more: PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर कैपिटल ग्रुप की एक हालिया रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि भारत और अधिक वृद्धि की प्रबल इच्छा के साथ वैश्विक स्तर पर एक चमकता सितारा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सेक्युलर वृद्धि की अवधि के लिए तैयार है, जो प्रत्यक्ष और अचल संपत्ति निवेश में उल्लेखनीय विस्तार से प्रेरित है। मोदी ने ट्विटर पर रिपोर्ट साझा करते हुए कहा, ''युवाओं और उद्यमियों को ये नौ बिंदु दिलचस्प लगेंगे।" उन्होंने कहा, "भारत और अधिक वृद्धि की प्रबल इच्छा के साथ एक वैश्विक चमकता सितारा है।" कैपिटल ग्रुप ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारत इस दशक में उभरते बाजारों में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

राजनीतिक स्थिरता रहने से आर्थिक विकास को मिली प्राथमिकताः रिपोर्ट

देश में पिछले 10 वर्षों में राजनीतिक स्थिरता रही है, जिस दौरान आर्थिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। कैपिटल ग्रुप ने कहा, "अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले राजनीतिक अस्थिरता और बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है, लेकिन हमारा मानना है कि भारत सेक्युलर वृद्धि की अवधि के लिए तैयार है, जो प्रत्यक्ष और अचल संपत्ति निवेश में उल्लेखनीय विस्तार से प्रेरित है।" रिपोर्ट में कई प्रमुख पहलुओं को सूचीबद्ध किया गया है जो अन्य उभरते बाजारों की तुलना में भारत को आकर्षक बनाते हैं। दुनिया के सबसे बड़े धन प्रबंधकों कैपिटल ग्रुप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत कई सुधार उपाय किए गए हैं। इनमें आधार, वस्तु व सेवा कर (जीएसटी), यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन कार्यक्रम शामिल हैं। अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दो पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि ये पार्क महाराष्ट्र के अमरावती और गुजरात के नवसारी में स्थापित किए जाएंगे और इनसे उत्पादकता बढ़ेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed