फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India GDP will be 3700 dollar billion this year, RBI said monetary policy was successful in reducing inflation

India GDP: इस साल 3700 अरब डॉलर हो जाएगी भारत की जीडीपी, आरबीआई ने कहा- महंगाई घटाने में सफल रही मौद्रिक नीति

Fri, 20 Jan 2023 06:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 20 Jan 2023 06:26 AM IST
सार

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबव्रत पात्रा की अगुवाई वाली टीम ने लेख में कहा कि 2023 में महंगाई को काबू में लाना है ताकि 2024 तक यह लक्ष्य के अनुसार रहे और यह दूसरी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
India GDP will be 3700 dollar billion this year, RBI said monetary policy was successful in reducing inflation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

घरेलू अर्थव्यवस्था 2023 तक 3,700 अरब डॉलर की होगी। इसके साथ ही यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में ब्रिटेन से आगे बना रहेगा। आरबीआई ने बृहस्पतिवार को जारी एक लेख में कहा कि वृहत आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता मजबूत बनी हुई है। ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ शीर्षक से जारी लेख में कहा गया है कि हालिया आंकड़े बताते हैं कि महंगाई को संतोषजनक दायरे में लाना मौद्रिक नीति का पहला लक्ष्य था। उसे हासिल कर लिया गया है। यह पहली उपलब्धि रही।

विज्ञापन


आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबव्रत पात्रा की अगुवाई वाली टीम ने लेख में कहा कि 2023 में महंगाई को काबू में लाना है ताकि 2024 तक यह लक्ष्य के अनुसार रहे और यह दूसरी उपलब्धि होगी। भारत में जिंसों के दाम में नरमी और अन्य लागत कम होने से कंपनियों का प्रदर्शन सुधरा है।

विज्ञापन
  • 4.4 फीसदी पहुंच गया है चालू खाता घाटा दूसरी तिमाही में

2027 तक बनेंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के हवाले से लेख में कहा गया है कि भारत 2025 तक चौथी और 2027 तक 5,400 अरब डॉलर के साथ तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • उभरते हुए बाजार बीते साल की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन 2023 में उनका सबसे बड़ा जोखिम अमेरिकी मौद्रिक नीति और डॉलर से जुड़ा है।
  • केंद्र और राज्यों के स्तर पर राजकोषीय मजबूती जारी है। प्रमुख संकेतकों के आधार पर चालू खाता घाटा 2022 की बची अवधि और 2023 में कम होने की ओर बढ़ रहा है।


हेलमेट पर खत्म की जाए जीएसटी: आईआरएफ
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (आईआरएफ) ने बृहस्पतिवार को सरकार से हेलमेट पर जीएसटी खत्म करने की अपील की। अभी हेलमेट पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय ने वित्त मंत्री को लिखे पत्र में कहा, हेलमेट दोपहिया वाहन सवारों के लिए रक्षा उपकरण की तरह है। इसलिए इस पर जीएसटी नहीं लगना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed