फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India enters top 100 in global SDG rankings for first time

SDG: सतत विकास लक्ष्य हासिल करने वाले देशों की वैश्विक रैंकिंग जारी, भारत पहली बार शीर्ष 100 में शामिल

Tue, 24 Jun 2025 09:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

नोर्डिक देश शीर्ष पर जगह बनाए हुए हैं। इनमें फिनलैंड शीर्ष पर, स्वीडन दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 20 देशों में 19 देश यूरोपीय हैं। हालांकि दो लक्ष्यों पर्यावरण और जैव विविधता को पाने में ये देश भी असफल रहे हैं।

विज्ञापन
India enters top 100 in global SDG rankings for first time
सतत विकास लक्ष्य - फोटो : यूएन की आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को लेकर मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने वाले देशों की रैंकिंग की गई है। 193 देशों में भारत पहली बार शीर्ष 100 देशों में शामिल हुआ है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सॉल्यूशन नेटवर्क ने हाल ही में 10वीं रिपोर्ट जारी की, जिसमें भारत एसडीजी इंडेक्स की रैंकिंग 99वीं है। भारत का स्कोर 67 है। चीन की रैंकिंग 49वीं है और उसका स्कोर 74.4 है। अमेरिका को 44वां स्थान मिला है और उसका स्कोर 75.2 पॉइंट है। 
विज्ञापन


भारत के पड़ोसी देशों की क्या है रैंकिंग
भारत के पड़ोसियों की बात करें तो भूटान 74वें स्थान पर है। वहीं नेपाल 85वें, बांग्लादेश 114वें और पाकिस्तान 140वें स्थान पर हैं। मालदीव और श्रीलंका को क्रमशः 53वीं और 93वीं रैंकिंग मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सतत विकास लक्ष्य हासिल करने की गति वैश्विक स्तर पर धीमी हुई है और 17 लक्ष्यों में से संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा सिर्फ 17 प्रतिशत लक्ष्य ही अपनाए गए हैं। साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि 2030 तक ये लक्ष्य हासिल हो जाएंगे, लेकिन संघर्ष, ढांचागत कमजोरियां और सीमित संसाधनों के चलते सतत विकास लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत हुई। सतत विकास लक्ष्यों की रिपोर्ट शीर्ष अर्थशास्त्री जेफ्री साक्स ने तैयार की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Share Market: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से बाजार गुलजार; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 25200 के पार
विज्ञापन
विज्ञापन



शीर्ष पर यूरोपीय देशों का कब्जा
यूरोपीय देश, खासकर नोर्डिक देश शीर्ष पर जगह बनाए हुए हैं। इनमें फिनलैंड शीर्ष पर, स्वीडन दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर है। शीर्ष 20 देशों में 19 देश यूरोपीय हैं। हालांकि दो लक्ष्यों पर्यावरण और जैव विविधता को पाने में ये देश भी असफल रहे हैं। साल 2015 के बाद से पूर्वी और दक्षिण एशियाई देशों की प्रगति सबसे तेज रही है। इन देशों में नेपाल, कंबोडिया, फिलीपींस, बांग्लादेश और मंगोलिया शामिल हैं। अन्य तेज विकास वाले देशों में बेनिन, पेरू, संयुक्त राष्ट्र अमीरात, उज्बेकिस्तान, कोस्टा रिका और सऊदी अरब शामिल हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed