फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Economy GDP Growth Ex NASSCOM Chief Saurabh Srivastava Entrepreneur India Return

NASSCOM: 'यूरोप-US छोड़ लौट रहे उद्यमी, अर्थव्यवस्था का तेज विकास', पूर्व अध्यक्ष ने भारत की GDP पर कही यह बात

Sun, 19 Nov 2023 07:00 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 19 Nov 2023 07:00 PM IST
सार

नैसकॉम के पूर्व अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने के लिए उद्यमी यूरोप-अमेरिका से लौट रहे हैं।

विज्ञापन
India Economy GDP Growth Ex NASSCOM Chief Saurabh Srivastava Entrepreneur India Return
नैसकॉम ने सरकार के रुख का स्वागत किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनी (NASSCOM) के पूर्व अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने भारत की तेज आर्थिक तरक्की पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय इकोनॉमी का आकार लगातार बढ़ रहा है। विकास की संभावनाओं को देखते हुए यूरोप और अमेरिका में रहने वाले उद्यमी भारत वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


15-17 नवंबर तक सिंगापुर फिनटेक महोत्सव में सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, विदेश जा चुके अधिक से अधिक भारतीय उद्यमी भारत वापस आ रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और बड़े अवसर मिल रहे हैं। नैसकॉम के सह-संस्थापक और पद्मश्री सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, "आज, अधिक से अधिक भारतीय उद्यमी यूरोप और अमेरिका ने वापस लौटने के बाद उन बाजारों में सफलता हासिल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और अवसर बड़े हैं और सरकार उद्यमियों पर बहुत केंद्रित है।
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कहा कि वह भारतीय अर्थव्यवस्था को दोहरे अंक में बढ़ते देखना चाहते हैं, हालांकि फिलहाल मौजूदा जीडीपी विकास दर 6.5 प्रतिशत पर स्थिर है। लगभग 150 स्टार्टअप को वित्त पोषित कर चुके सौरभ ने कहा कि 1.4 बिलियन की बड़ी आबादी को देखते हुए, भारत में आर्थिक विकास को चलाने के लिए दस लाख स्टार्टअप होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "भारतीय लोग दुनिया के सबसे प्रेरणादायक लोगों में से हैं और हमें तेज गति से आगे बढ़ने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।" सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी कर-मुक्त क्षेत्र बनाकर निवेश और व्यापारिक समुदाय को जीतने की एक उत्कृष्ट पहल है। उन्होंने कहा, सौर और पवन ऊर्जा अब उपलब्ध है जबकि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी वैश्विक नेता बनने के लिए तैयार है।


भारतीय संस्थानों और कॉर्पोरेट जगत में कई अहम भूमिकाएं निभा चुके सौरभ श्रीवास्तव ने 2001 में सिंगापुर में द इंडस एंटरप्राइज (टीआईई) चैप्टर की स्थापना में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने याद किया कि कैसे सिंगापुर सरकार ने टीआईई सिंगापुर चैप्टर के विचार का स्वागत और समर्थन किया था। सौरभ के अनुसार टीआईई सदस्यों से मल्टी नेशनल कंपनी (एमएनसी) बनाने की अपील की गई। टीआईई ने समृद्ध शहर की क्षमता को  देखते हुए राज्य के बड़े समुदाय के अनुरूप कंपनियों से बहु-राष्ट्रीय बनने का आह्वान भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed