फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India direct tax collections up 24 per cent net collection touches 79 per cent of RE

Direct Tax: सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 फीसदी बढ़कर 15.67 लाख करोड़ हुआ, 10 फरवरी तक 2.69 लाख करोड़ रिफंड

Sun, 12 Feb 2023 05:15 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 12 Feb 2023 05:15 AM IST
सार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि 2021-22 के 14.08 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 में प्रत्यक्ष कर का राजस्व 17 फीसदी बढ़ा है। अप्रैल, 2022 से 10 फरवरी, 2023 तक कॉरपोरेट आय टैक्स (सीआईटी) और पर्सनल इनकम टैक्स (पीआईटी) संग्रह 19.33 फीसदी और 29.63 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन
India direct tax collections up 24 per cent net collection touches 79 per cent of RE
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : iStock

विस्तार

चालू वित्त वर्ष में 10 फरवरी तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले साल की तुलना में 24 फीसदी बढ़कर 15.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि करदाताओं को रिफंड करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.98 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें 18.40 फीसदी की वृद्धि रही है। यह सुधारित अनुमान का 79 फीसदी है। चालू वित्त वर्ष में सुधारित अनुमान 16.50 लाख करोड़ रुपये का रहा है, जबकि बजट अनुमान 14.20 लाख करोड़ रुपये रहा है।

विज्ञापन


द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि 2021-22 के 14.08 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 में प्रत्यक्ष कर का राजस्व 17 फीसदी बढ़ा है। अप्रैल, 2022 से 10 फरवरी, 2023 तक कॉरपोरेट आय टैक्स (सीआईटी) और पर्सनल इनकम टैक्स (पीआईटी) संग्रह 19.33 फीसदी और 29.63 फीसदी बढ़ा है। रिफंड के बाद सीआईटी 15.84 फीसदी और पीआईटी 21.23 फीसदी बढ़ा है। सीबीडीटी ने बताया कि इस दौरान करदाताओं को कुल 2.69 लाख करोड़ रुपये रिफंड किया गया है। यह एक साल पहले की तुलना में 61.58 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि : दो दिन में 10.90 लाख नए खाते
इंडिया पोस्ट ने महज दो दिन में देशभर के एक लाख पोस्ट ऑफिसों में सुकन्या समृद्धि योजना के 10.90 लाख नए खाते खोले हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभाग ने लक्ष्य तो 7.5 लाख नए खाते का रखा था, मगर 3.4 लाख खाते अधिक खुले। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसे 'देश की बेटियों के भविष्य को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमृत भेंट' बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed