फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-Angola relations agreed, trade talks with Mozambique progress; Andhra Pradesh becomes new investment hub

CII: भारत-अंगोला संबंधों पर सहमति, मोजाम्बिक संग व्यापार वार्ता आगे बढ़ी; आंध्र प्रदेश बना निवेश का नया हब

Sat, 15 Nov 2025 12:55 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 15 Nov 2025 12:55 PM IST
सार

अंगोला के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रुई मिगुएन्स डी ओलिवेरा ने भारत को तेजी से आगे बढ़ती और बेहद मजबूत अर्थव्यवस्था बताते हुए दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों को गहरा करने की इच्छा जताई। वहीं, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2025 के दौरान मोजाम्बिक के व्यापार राज्य सचिव एंटोनियो ग्रिस्पोस से मुलाकात कर द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

विज्ञापन
India-Angola relations agreed, trade talks with Mozambique progress; Andhra Pradesh becomes new investment hub
अंगोला के उद्योग व वाणिज्य मंत्री रुई मिगुएन्स डी ओलिवेरा - फोटो : ANI

विस्तार

अंगोला के उद्योग व वाणिज्य मंत्री रुई मिगुएन्स डी ओलिवेरा भारत को एक बहुत मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में देखते हैं। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई अपनी बैठक का जिक्र किया। 

विज्ञापन


ओलिवेरा ने कहा कि यह एक बहुत ही उपयोगी बैठक थी। हमने इस बात पर विचारों का आदान-प्रदान किया कि अंगोला और भारत के बीच कैसे मजबूत संबंध बनाए जा सकते हैं। यह बैठक हमारे लिए अपने संबंधों को बेहतर बनाने के तरीके तलाशने का एक अवसर थी। हम भारतीय अर्थव्यवस्था को, विशेष रूप से हाल के दिनों में, बहुत मजबूत देखते हैं, और इसमें काफी तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी', जोहरान ममदानी ने क्यों की स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील? रेड कप डे से पहले बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

मोजाम्बिक के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर बातचीत

इसके अलावा गोयल ने मोजाम्बिक के व्यापार राज्य सचिव एंटोनियो ग्रिस्पोस के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर भी बातचीत की। दोनों की मुलाकात सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2025 के दौरान हुई। गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोजाम्बिक के व्यापार राज्य सचिव  एंटोनियो ग्रिस्पोस से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग बढ़ाने के लिए आगे के अवसरों पर चर्चा की।

सीआईआई शिखर सम्मेलन में आंध्र प्रदेश को मिली सौगात

विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई भागीदारी शिखर सम्मेलन 2025 में व्यापार जगत के नेताओं द्वारा वित्त, कौशल और स्वास्थ्य सेवा के लिए ठोस योजनाओं की घोषणा के साथ ही आंध्र प्रदेश को भारत के विकास के अगले चरण के केंद्र में रखा गया।

आंध्र प्रदेश है एक रणनीतिक विकास इंजन

बजाज फिनसर्व के सीएमडी संजीव बजाज ने कहा कि यह राज्य सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत के लिए एक रणनीतिक विकास इंजन है। इसके तटीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे और शासन को व्यापार, तकनीक, डिजिटल और तकनीकी नवाचार के प्रवेश द्वार के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि एक आधुनिक और समावेशी वित्तीय प्रणाली को इस विकास के साथ तालमेल बिठाना होगा और बजाज फिनसर्व हर आंध्रवासी को उसकी अपनी यात्रा में सक्षम बनाने के लिए तत्पर है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि इस वर्ष केवल आंध्र प्रदेश में ही 30 लाख से अधिक आंध्रवासियों, व्यक्तियों, छोटे व्यवसायों को कवर किया जाएगा, 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed