फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India and Singapore Launched Project To Link Upi And PayNow by july 2022

RBI: भारत, सिंगापुर ने शुरू की UPI और PayNow को जोड़ने की परियोजना, जानिए इसके फायदे

Tue, 14 Sep 2021 04:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 14 Sep 2021 04:00 PM IST
सार

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है। इसके जरिए फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है।

विज्ञापन
India and Singapore Launched Project To Link Upi And PayNow by july 2022
रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

फास्ट पेमेंट सिस्टम को लिंक करने को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (MAS) के बीच एक करार हुआ है। यह लिंक सिस्टम जुलाई 2022 से काम करेगा। इसके तहत भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और सिंगापुर का 'PayNow' एक साथ जुड़ेंगे और इसके जरिए दोनों देशों के बीच फास्ट पेमेंट की सुविधा मिलेगी। इससे उपयोगकर्ताओं को काफी फायदा होगा क्योंकि वे पारस्परिक आधार पर तत्काल एवं कम लागत के साथ पैसों का हस्तांतरण कर सकेंगे।

विज्ञापन


बुनियादी ढांचे के विकास में अहम पड़ाव
सुविधा के तहत कम लागत के साथ पैसों का हस्तातंरण करने की सुविधा मिलेगी। इस संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि यह परियोजना भारत और सिंगापुर के बीच सीमा पार भुगतान के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में एक अहम पड़ाव है। यह विकासशील देशों के संगठन, जी-20 की ज्यादा तेज, सस्ती और अधिक पारदर्शी सीमा पार भुगतानों को बढ़ावा देने के संबंध में वित्तीय समावेशन प्राथमिकताओं के साथ करीब से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


यूपीआई और पेनाऊ के बीच करार होने से ग्राहकों को बिना अकाउंट नंबर के क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम का लाभ मिलेगा। इससे भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार बढ़ाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है यूपीआई?
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है। यह इंटरनेट बैंक फंड ट्रांसफर के मकैनिज्म पर आधारित है। एनपीसीआई के द्वारा इस सिस्टम को कंट्रोल किया जाता है। यूजर्स यूपीआई से चंद मिनटों में ही घर बैठे ही पेमेंट के साथ मनी ट्रांसफर करते हैं।

कोरोना काल में भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत में लोग डिजिटल लेनदेन के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी (UPI) का काफी इस्तेमाल करते हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) देश में खुदरा भुगतान एवं निपटान प्रणालियों के कामकाज के लिए एक समग्र संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed