{"_id":"682dddd88e2c1400520f3685","slug":"india-and-eu-hope-to-reach-trade-deal-by-july-seek-tariff-waiver-from-us-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ जुलाई तक व्यापार समझौते की उम्मीद में, अमेरिका से टैरिफ पर छूट की मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ जुलाई तक व्यापार समझौते की उम्मीद में, अमेरिका से टैरिफ पर छूट की मांग
Wed, 21 May 2025 07:36 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 21 May 2025 07:36 PM IST
सार
Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच लंबे अंतराल के बाद प्रारंभिक व्यापार समझौता होने वाला है। जुलाई तक इस मसले पर दोनों पक्षों को सहमति बनने की काफी उम्मीदें हैं। वहीं, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता होने वाला है, जिसमें भारत अतिरिक्त टैरिफ से छूट की मांग करने वाला है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारत और यूरोपीय संघ। (प्रतीकात्मक तस्वीर))
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और यूरोपीय संघ जुलाई तक एक प्रारंभिक व्यापार समझौते को पूरा करने पर विचार कर रहे हैं। एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इस समझौते में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), सरकारी खरीद, टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं जैसे मुद्दे शामिल होंगे। वाणिज्य मंत्रालय की एक टीम यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार समझौते पर अगले दौर की वार्ता के लिए इस सप्ताह ब्रुसेल्स का दौरा कर रही है। अधिकारी ने कहा कि हम इस समझौते पर जल्द से जल्द सहमती बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरणों में पूरा होगा समझौता
मौजूदा वैश्विक अस्थिरता खासकर डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के मद्देनजर, दोनों पक्षों ने इस समझौते को दो चरणों में पूरा करने की सहमती जताई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ दो चरणों में व्यापार समझौते पर बातचीत करने की नीति का पालन किया है।
विज्ञापन
ईयू के बाजारों में भारतीय उत्पाद हो सकते हैं अधिक प्रतिस्पर्धी
ऑटोमोबाइल और चिकित्सा उपकरणों में महत्वपूर्ण शुल्क कटौती की मांग के अलावा, यूरोपीय संघ वाइन, स्पिरिट्स, मांस, पोल्ट्री जैसे उत्पादों के कर में कमी और एक मजबूत बौद्धिक संपदा व्यवस्था चाहता है। यदि यह समझौता हो जाता है, तो यूरोपीय संघ में भारतीय वस्तु अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं। इसमें सिले-सिलाए वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, इस्पात, पेट्रोलियम उत्पाद और विद्युत मशीनरी शामिल हैं।
विज्ञापन