फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India abolished additional duty on about six American products Now gram and lentils will be available cheap

राहत: सस्ते मिलेंगे चना, सेब, मसूर दाल; भारत ने आधा दर्जन अमेरिकी उत्पादों पर खत्म किया अतिरिक्त शुल्क

Fri, 08 Sep 2023 02:14 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Sep 2023 02:14 AM IST
सार

चना, दाल और सेब सहित लगभग आधा दर्जन अमेरिकी उत्पादों पर से अतिरिक्त शुल्क हटाने से देश में ये वस्तुएं अब सस्ते भाव पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, यह भारत के लिए फायदे का सौदा है, क्योंकि इसके बदले अमेरिकी बाजार में घरेलू इस्पात व एल्यूमिनियम उत्पादों को बाजार पहुंच मिलेगी। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

विज्ञापन
India abolished additional duty on about six American products Now gram and lentils will be available cheap
सस्ते रेट पर दालें मिलेंगी। - फोटो : demo pic

विस्तार

भारत ने चना, दाल और सेब सहित लगभग आधा दर्जन अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटा दिया है। इससे अब यह वस्तुएं भारत में सस्ते भाव में उपलब्ध होंगे। इस शुल्क को 2019 में कुछ स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने के अमेरिका के फैसले के जवाब में लगाए गए थे। उस समय कुल 28 अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाए गए थे। यह कदम 9-10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्रा से पहले उठाया गया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
वित्त मंत्रालय ने 5 सितंबर को एक अधिसूचना में कहा, चना, दाल (मसूर), सेब, छिलके वाले अखरोट और ताजा या सूखे बादाम, छिलके वाले बादाम सहित अन्य उत्पादों पर शुल्क हटा दिया गया है। इन पर 10 से 20 फीसदी तक और 7 रुपये किलो से 20 रुपये किलो तक का शुल्क लगाया गया था। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों ने छह डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) विवादों को समाप्त करने और कुछ अमेरिकी उत्पादों पर प्रतिशोधात्मक शुल्क हटाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


देश में सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होंगे उत्पाद
चना, दाल और सेब सहित लगभग आधा दर्जन अमेरिकी उत्पादों पर से अतिरिक्त शुल्क हटाने से देश में ये वस्तुएं अब सस्ते भाव पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, यह भारत के लिए फायदे का सौदा है, क्योंकि इसके बदले अमेरिकी बाजार में घरेलू इस्पात व एल्यूमिनियम उत्पादों को बाजार पहुंच मिलेगी। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने राज्यसभा में दी थी जानकारी
जुलाई में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा था कि सरकार ने बादाम (ताजा या सूखे, छिलके वाले), अखरोट, छोले, दाल, सेब सहित कुछ अन्य वस्तुओं के आयात पर प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क हटाने का फैसला किया है। साथ ही, अमेरिका के साथ आयात शुल्क में कटौती से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ।


अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। 2022-23 में द्विपक्षीय वस्तुओं का व्यापार बढ़कर 128.8 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 अरब डॉलर था। यह भारत के लिए फायदे का सौदा है, क्योंकि इसके बदले अमेरिकी बाजार में घरेलू इस्पात और एल्यूमिनियम उत्पादों को बाजार पहुंच मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed