फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Increase in freight train operations a sign of economic progress says PM Modi

PM Modi: पीएम बोले- मालगाड़ियों के संचालन में वृद्धि आर्थिक तरक्की का संकेत, राजस्व में हुई बढ़ोतरी

Wed, 10 May 2023 05:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 May 2023 05:21 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने वर्ष दर वर्ष मालगाड़ियों के परिचालन में हुई वृद्धि के आंकड़े साझा कर बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में 504,601 रेक की ढुलाई की है।

विज्ञापन
Increase in freight train operations a sign of economic progress says PM Modi
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालगाड़ियों के संचालन में हुई वृद्धि को रसद क्षेत्र के साथ ही देश की आर्थिक उन्नति का संकेत बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे की तरफ से जारी आंकड़ों को रीट्वीट करते हुए कहा, यह उत्साहजनक संख्या, रसद और आर्थिक गति में हमारी उन्नति का संकेत है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने वर्ष दर वर्ष मालगाड़ियों के परिचालन में हुई वृद्धि के आंकड़े साझा कर बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में 504,601 रेक की ढुलाई की है। इसी तरह 2019-20 में 401,232, 2020-21 में 423,384 और 2021-22 में 483,298 रेक की ढुलाई की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही रेलवे ने बताया था कि अप्रैल में 4.25 मीट्रिक टन माल की ढुलाई हुई, जो अप्रैल 2022 की तुलना में 3.5 फीसदी ज्यादा है। वहीं, अप्रैल 2022 में रेलवे को ढुलाई से 13,011 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि इस वर्ष अप्रैल में सात फीसदी की वृद्धि के साथ 13,893 करोड़ रुपये राजस्व हासिल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयले की ढुलाई सबसे ज्यादा बढ़ी
रेलवे ने बताया कि अप्रैल 2022 में 58.35 मीट्रिक टन की तुलना में अप्रैल 2023 में 62.39 मीट्रिक टन कोयले की ढुलाई की गई। इसके अलावा इस वर्ष अप्रैल में 14.49 मीट्रिक टन लौह अयस्क, 12.60 मीट्रिक टन सीमेंट, 6.74 मीट्रिक टन कंटेनर, 5.64 मीट्रिक टन स्टील , 5.11 मीट्रिक टन खाद्यान्न, 4.05 मीट्रिक टन खनिज तेल और 3.90 मीट्रिक टन उर्वरक की ढुलाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed