{"_id":"62daa375d12fff22db5aa859","slug":"income-tax-returnthe-last-date-for-itr-filing-will-remain-july-31-said-the-revenue-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Return: आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तिथि 31 जुलाई ही रहेगी, राजस्व सचिव का बड़ा बयान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Income Tax Return: आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तिथि 31 जुलाई ही रहेगी, राजस्व सचिव का बड़ा बयान
Fri, 22 Jul 2022 06:51 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:51 PM IST
सार
राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा है कि बीते 20 जुलाई तक वित्तीय वर्ष 2021-22 के 2.3 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिए किए जा चुके हैं और यह संख्या रोजाना बढ़ रही है। फिलहाल आयकर रिटर्न की आखिरी तारीख बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
केंद्र सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि हमें उम्मीद हैं कि आने वाली 31 तारीख तक अधिकांश करदाता अपना आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल कर देंगे इसलिए फिलहाल रिटर्न की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा है कि बीते 20 जुलाई तक वित्तीय वर्ष 2021-22 के 2.3 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिए किए जा चुके हैं और यह संख्या रोजाना बढ़ रही है। आपको बता दें कि पिछले साल आयकर रिटर्न दाखिल करने की बढ़ी हुई तारीख 31 दिसंबर 2021 तक कुल 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन
राजस्व सचिव ने कहा है कि लोग पहले यह मानकर चल रहे थे कि हर बार की तरफ रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि बढ़ाई जाएगी इसलिए शुरुआत में वे रिटर्न दाखिल करने में उत्साह नहीं दिखा रहे थे पर अब रोजाना 15 से 18 लाख रिटर्न दाखिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हमें उम्मीद है रिटर्न दाखिल करने के बचे हुए दिनों में रोजाना 25 से 30 लाख रिटर्न दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर रिटर्न फाइल करने वाले आखिरी तिथि का इंतजार करते हैं।
पिछले साल आखिरी दिन करीब नौ से दस फीसदी लोगों ने आइटीआर (Income Tax Return) फाइल किया था। उन्होंने कहा है कि विभाग आखिरी एक करोड़ लोग रिटर्न फाइन करेंगे यह मानकर अपनी तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है।
राजस्व सचिव ने कहा है कि इस बार आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) की ओर से सात तरह के फॉर्म जारी किए गए हैं। आयकरदाता की प्रकृति के आधार पर उन्हें रिटर्न दाखिल करने के लिए इन फॉर्म्स का इस्तेमाल करना चाहिए। राजस्व सचिव ने यह भी कहा है कि इनकम टैक्स फाइलिंग पोर्टल अब पहले की तुलना में और अधिक लोड सहने में सक्षम है।