{"_id":"6221aadcec6ee55ed1753012","slug":"income-tax-raid-on-chinese-telecome-company-huawei-accused-of-tax-evasion-of-400-crores-exposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर का छापा: चीनी टेलीकॉम कंपनी हुवावे पर टैक्स चोरी का आरोप, 400 करोड़ की हेरा-फेरी उजागर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आयकर का छापा: चीनी टेलीकॉम कंपनी हुवावे पर टैक्स चोरी का आरोप, 400 करोड़ की हेरा-फेरी उजागर
Fri, 04 Mar 2022 11:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:30 AM IST
सार
Income Tax Raid On Chinese Telecome Company: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान जारी कर बताया कि इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने बीती 15 फरवरी को एक टेलीकॉम कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी की थी। कंपनी के ऑफिस के अलावा बड़े अधिकारियों के घरों पर भी छापा मारा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने इस कंपनी का पहचान हुवावे के तौर पर की थी।
विज्ञापन
हुवावे के ठिकानों पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयकर विभाग विभाग ने चीन की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी द्वारा की गई टैक्स चोरी का खुलासा किया है। जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी ने लगभग 400 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने बहीखातों में हेरा-फेरी कर यह चोरी की है।
विज्ञापन
15 फरवरी को हुई थी छापेमारी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में एक बयान जारी कर बताया कि इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने बीती 15 फरवरी को एक टेलीकॉम कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी की थी। कंपनी के ऑफिस के अलावा बड़े अधिकारियों के घरों पर भी छापा मारा गया था। विभाग की ओर से बताया गया कि यह कंपनी टेलीकॉम प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन के साथ कैप्टिव सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सर्विसेज प्रदान करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने इस कंपनी का पहचान हुवावे के तौर पर की थी।
विज्ञापन
बहीखातों में की गई हेरा-फेरी
सीबीडीटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस टेलीकॉम कंपनी ने अपने खातों में हेराफेरी इसलिए की थी जिससे उसे भारत में कम टैक्स चुकाना पड़े। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने वारंटी की प्रोविजनिंग, संदेहास्पद लोन और एडवांस के तौर पर अपना फंड प्रदर्शित किया था, ताकि टैक्सेबल इनकम दिखाई जा सके। बोर्ड की ओर से साफ किया गया कि कंपनी की ओर से कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए जिससे कि इस भारी-भरकम टैक्स चोरी से इनकार किया जा सके।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किए थे दस्तावेज जब्त
गौरतलब है कि छापेमार कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी, उसके भारतीय व्यापार और विदेशी लेन-देन के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच वित्तीय दस्तावेजों और कंपनी के बहीखाते खंगाले थे। रिपोर्ट की मानें तो आयकर टीम ने इन ठिकानों से कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया था। हालांकि, कंपनी टैक्स चोरी के आरोपों से खुद को पाक-साफ बताते हुए कहा कि भारत में उसका परिचालन पूरी तरह से कानून के तहत हो रहा है।
5जी सेवाओं की टेस्टिंग से बाहर हुवावे
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि आयकर विभाग की टीम द्वारा हमारे विभिन्न कार्यालयों पर आने और कुछ कर्मचारियों से साथ पूछताछ करने के बारे में जानकारी मिली है। हुवावे को भरोसा है कि भारत में हमारा संचालन सभी कानूनों और विनियमों के अनुरूप हो रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने हुवावे को 5जी सेवाओं की टेस्टिंग से बाहर रखा है।