फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   INCOME TAX intensifies raids on Odisha distillery group

IT: आयकर विभाग की ओडिशा में शराब निर्माता कंपनियों के खिलाफ छापेमारी तीसरे दिन भी जारी, अब तक 290 करोड़ बरामद

Sat, 09 Dec 2023 02:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 09 Dec 2023 02:12 PM IST
सार

शराब की भट्टी करने वाले समूह के खिलाफ 150 अधिकारियों ने छापेमारी की। इसके अलावा छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से बरामद डिजिटल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए हैदराबाद के 20 अन्य अधिकारियों को भी काम पर लगाया गया है।

विज्ञापन
INCOME TAX intensifies raids on Odisha distillery group
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग लगातार ओडिशा में कर नहीं चुकाने वालों पर शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई जारी रखी। इसी क्रम में, ओडिशा में  शराब की कंपनी में काम करने वाले एक समूह के खिलाफ आयकर विभाग ने आज अपनी कार्रवाई तेज की। माना जा रहा है कि आयकर विभाग के छापों के बाद 'बेहिसाबी' नकदी जब्त हुई है, जो किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही अभियान में जब्त किया गया अब तक का सबसे अधिक काला धन है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कर विभाग ने नोटों की गिनती के लिए करीब 40 बड़ी और छोटी मशीनें लगाई हैं। इसके अलावा विभाग और बैंक के और कर्मचारियों को बुलाया गया है। वहीं, विभाग द्वारा जब्त नकदी को राज्य के सरकारी बैंकों में ले जाने के लिए और वाहनों की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

 
सूत्रों ने बताया कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से जुड़े एक परिसर की भी तलाशी ली गई। अधिकारी अब कंपनी के विभिन्न अधिकारियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं और नकदी की गिनती शनिवार तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि करीब 290 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 225 करोड़ रुपये बरामद
अधिकारियों ने बताया कि आयाकर विभाग ने सख्ती कर शुक्रवार तक करीब 225 करोड़ रुपये बरामद किए। वहीं, शनिवार को जारी कार्रवाई के दौरान टीम ने बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा इलाके में एक देसी शराब निर्माता के घर से 20 बैग नकदी जब्त की। बरामद राशि की गिनती की जा रही है और इसके 50 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है।

156 नकदी से भरे बैग मिले
आयकर विभाग के अधिकारी शुक्रवार को 156 नकदी से भरे बैगों को गिनती के लिए बोलांगीर में मौजूद एसबीआई की मुख्य शाखा ले गए थे। हालांकि, पिछले तीन दिनों से भुवनेश्वर में डेरा डाले आयकर महानिदेशक संजय बहादुर ने छापेमारी के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि उनके लोग इस पर काम कर रहे हैं।

150 अधिकारियों ने छापेमारी की
सूत्रों के अनुसार, शराब की भट्टी करने वाले समूह के खिलाफ 150 अधिकारियों ने छापेमारी की। इसके अलावा छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से बरामद डिजिटल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए हैदराबाद के 20 अन्य अधिकारियों को भी काम पर लगाया गया है।


दो शाखाओं में की जा रही गिनती
सूत्रों ने बताया कि जब्त किए गए धन की गिनती संबलपुर और बोलांगीर में एसबीआई की दो शाखाओं में की जा रही है। नकदी की गिनती करना मुश्किल काम हो गया है और भारी लोड के कारण मशीनों में खराबी आ गई है। विभिन्न बैंकों से नोट गिनने वाली मशीनें भी मंगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed