फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   in this indian state price of petrol diesel is cheaper than rest of country

इस प्रदेश में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल डीजल, टैक्स कम होना बना बड़ी वजह

Mon, 10 Sep 2018 03:34 PM IST
Prateek Ranjan बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 10 Sep 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
in this indian state price of petrol diesel is cheaper than rest of country

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने देश भर में आग लगा रखी है। बढ़ती कीमतों के चलते आज कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद भी कर रखा है। टैक्स के चलते पेट्रोल डीजल की कीमतों में मात्र 8 रुपये प्रति लीटर का अंतर रह गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि देश में एकमात्र ऐसी जगह भी है, जहां आज भी सबसे कम कीमत पर यह मिल रहा है। 

विज्ञापन


70 से नीचे है पेट्रोल, डीजल का दाम

देश में केवल अंडमान व निकोबार ही एक ऐसी जगह है, जहां पर पेट्रोल, डीजल का दाम 70 रुपये प्रति लीटर से कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे द्वीप पर टैक्स की दर सबसे कम है। डीजल का दाम 68.16 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का दाम 69.51 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन




लागत का 45 फीसदी देते हैं टैक्स

हम और आप जब भी पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ी में डीजल या फिर पेट्रोल भरवाते हैं तो फिर कुल कीमत का 45 फीसदी हिस्सा केवल इस पर लगने वाले टैक्स के तौर पर देते हैं। वर्तमान में केंद्र सरकार पेट्रोल पर प्रति लीटर 19.48 रुपये तथा डीजल पर 15.33 रुपये का उत्पाद कर वसूलती है। वहीं विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए वैट की दरें अलग-अलग हैं। दोनों ईंधनों पर बिक्री कर सबसे कम अंडमान एवं निकोबार द्वीप में लगता है, जहां यह सिर्फ छह फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में पेट्रोल पर सर्वाधिक 39.12 फीसदी वैट वसूला जाता है, जबकि तेलंगाना में डीजल पर सर्वाधिक 26 फीसदी वैट वसूला जाता है। दिल्ली में पेट्रोल पर 27 फीसदी वैट लगता है, जबकि डीजल पर 17.24 फीसदी वैट है। पेट्रोल पर कुल कर भार 45-50 फीसदी तक चला जाता है, जबकि डीजल पर 35-40 फीसदी।  

सरकार की कमाई में हुआ दो साल में इजाफा

टैक्स में बढ़ोतरी के कारण सरकार की कमाई में पिछले दो सालों में काफी इजाफा देखने को मिला है। 2014-15 में केंद्र सरकार ने ट्रैक्स के बलबूते 1.3 लाख करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो 2016-17 में बढ़कर 2.7 लाख करोड़ रुपये हो गई है। मतलब सीधा 117 फीसदी का इजाफा हुआ था।

हालांकि 2017-18 के आंकड़े अभी मौजूद नहीं है। वहीं राज्य सरकारों ने भी 2014-15 में 1.6 लाख करोड़ रुपये कमाये थे, जो कि 2016-17 में बढ़कर 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गई थी। राज्य सरकारों की कमाई में 18 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था।  

दिल्ली में इतना टैक्स 

in this indian state price of petrol diesel is cheaper than rest of country

पेट्रोल- 36.34 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 25.78 रुपये प्रति लीटर

यानि की आप कच्चे तेल से ज्यादा कीमत तो टैक्स के तौर पर देते हैं। अभी देश में कच्चे तेल का दाम 30.71 रुपये प्रति लीटर है। तेल कंपनियों की इस कच्चे तेल पर कुछ लागत भी लगती है, जैसे कि एंट्री टैक्स, रिफाइनरी प्रोसेसिंग, लैंडिंग कॉस्ट एवं मार्जिन समेत अन्य ऑपरेशन कॉस्ट पेट्रोल पर 3.68 रुपये, डीजल पर 6.37 रुपये प्रति लीटर आती है। इस तरह पेट्रोल 34.39 रुपये और डीजल की कीमत 37.08 रुपये हो जाती है। 

अगर देश में पेट्रोल डीजल पर केंद्र व राज्य सरकार टैक्स न लगाए तो भी पेट्रोल, डीजल के मुकाबले काफी सस्ता बिकेगा। अगर तेल कंपनियों के मार्जिन और ढुलाई आदि की लागत को जोड़ लें तो पेट्रोल 37.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 39.63 पैसे प्रति लीटर का बिकेगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed