फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pakistan Milk Price touches Rs 140 per litre costlier than petrol and diesel

पाकिस्तान में पेट्रोल से भी महंगा हुआ दूध, 140 रुपये में मिल रहा एक लीटर

Wed, 11 Sep 2019 11:52 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Sep 2019 11:52 AM IST
सार

  • पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है
  • कर्ज के बोझ से कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान में महंगाई काफी बढ़ गई है 
  • महुर्रम के दिन पाकिस्तान में दूध का दाम पेट्रोल से भी ज्यादा था

विज्ञापन
Pakistan Milk Price touches Rs 140 per litre costlier than petrol and diesel

विस्तार

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। कर्ज के बोझ से कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान के लिए महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी चीजों की बहुत दिक्कत है। पड़ोसी मुल्क के लोग दूध के लिए भी तरस रहे हैं। महुर्रम के दिन पाकिस्तान में दूध का दाम पेट्रोल से भी ज्यादा था। कराची और सिंध में एक लीटर दूध 140 रुपये तक बिका। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महुर्रम के दिन कराची में एक लीटर दूध का दाम 120 से 140 रुपये था। वहीं सिंध के कुछ इलाकों में भी दूध 140 रुपये में बिका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध से सस्ता है पेट्रोल और डीजल

दूध के दाम से लोग कितने परेशान हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां पेट्रोल और डीजल भी दूध से सस्ता है। महुर्रम के दिन पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल 113 रुपये का था। वहीं एक लीटर डीजल के लिए लोग 91 रुपये चुका रहे थे। इस संदर्भ में दुकानकारों का कहना है कि दूध की मांग बढ़ने के कारण दाम में वृद्धि हुई। 




हालांकि कमिश्नर ऑफिस द्वारा आधिकारिक तौर पर एक लीटर दूध का दाम 94 रुपये तय किया गया है। 

यह भी पढ़ें: यहां FD पर मिलता है सरकारी बैंकों से भी ज्यादा रिटर्न, घाटे से बचने के लिए आप भी करें निवेश

 

खुदरा महंगाई नौ फीसदी के करीब

मई 2019 में पाकिस्तान में खुदरा महंगाई नौ फीसदी के करीब थी। इसके अभी और बढ़ने की आशंका है। लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था से जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई है। ना सिर्फ दूध, बल्कि पाकिस्तान में आलू और टमाटर जैसी अन्य कई सब्जियों के दामों ने आसमान छू लिया है। सच तो यह है कि पाक सरकार अवाम को आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाई। आज भी चार करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हैं। इस बेकारी के कारण युवा दहशतगर्दी का दामन थाम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed