फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   In major 9 cities House prices increased by 15 Percent in April-June

House Prices: अप्रैल-जून में मकानों की कीमतें 15 फीसदी बढ़ीं, नोएडा में 87 फीसदी ज्यादा नए मकान बने

Thu, 28 Jul 2022 05:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Jul 2022 05:25 AM IST
सार

नोएडा (Noida) में मकानों की कीमतें (House prices) एक साल पहले 6,791 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं, जो इस साल अप्रैल-जून में 7,411 रुपये हो गई है। मुंबई (Mumbai) में इसी दौरान 18,896 रुपये कीमत रही जबकि ठाणे में 6,325 रुपये कीमत रही। पुणे (Pune) में भी बढ़त के साथ भाव 5,348 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा। 

विज्ञापन
In major 9 cities House prices increased by 15 Percent in April-June
मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

देश के प्रमुख नौ शहरों में अप्रैल-जून तिमाही (April-June Quarter) के दौरान मकानों की कीमतें (House prices) 15 फीसदी बढ़ी हैं। इसमें सबसे ज्यादा चेन्नई में 15 फीसदी भाव बढ़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में एक साल पहले मकान का भाव 10,315 रुपये प्रतिवर्ग फुट था जो 12 फीसदी बढ़कर 11,517 रुपये हो गया है। हैदराबाद (Hyderabad) में 12 फीसदी, नोएडा में 9 फीसदी और बेंगलुरु (Bengaluru) में आठ फीसदी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) और गुरुग्राम (Gurugram) में नई लॉन्चिंग में 57 फीसदी की तेजी आई और यह 1,205 यूनिट रही। जबकि नोएडा में नए मकानों की संख्या 87 फीसदी बढ़कर 1,010 यूनिट हो गई। 

विज्ञापन


नोएडा में 7411 रुपये प्रति वर्ग फुट कीमत
नोएडा (Noida) में मकानों की कीमतें एक साल पहले 6,791 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं, जो इस साल अप्रैल-जून में 7,411 रुपये हो गई है। मुंबई (Mumbai) में इसी दौरान 18,896 रुपये कीमत रही जबकि ठाणे में 6,325 रुपये कीमत रही। पुणे (Pune) में भी मामूली बढ़त के साथ भाव 5,348 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा। 
विज्ञापन


नौ शहरों में 51 फीसदी बढ़ी मकानों की संख्या
शीर्ष 9 शहरों में कुल 69,813 मकान लॉन्च किए गए। एक साल पहले की तुलना में यह 51 फीसदी अधिक है। हालांकि मार्च तिमाही की तुलना में यह 24 फीसदी कम है। बिना बिके घरों की संख्या 11 फीसदी घटकर 4.05 लाख रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed