फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Imports grew 37 percent in August, trade deficit increased by $ 28.68 billion

Economy: वाणिज्य सचिव बोले- 2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, सीतारमण ने कही यह बात

Sat, 03 Sep 2022 09:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 03 Sep 2022 09:39 PM IST
सार

Import-Export: केंद्रीय वाणिज्य सचिव बीपीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को देश के आयात और निर्यात से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए का है कि भारत का व्यापार घाटा अगस्त महीने में बढ़कर 28.68 बिलियन डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
Imports grew 37 percent in August, trade deficit increased by $ 28.68 billion
देश के आयात में इजाफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त महीने में इंपोर्ट (आयात) 37 प्रतिशत बढ़कर 61.68 बिलियन अमेरिकी डाॅलर हो गया है। वहीं इस महीने निर्यात का आंकड़ा 33 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। केंद्रीय वाणिज्य सचिव बीपीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को आयात और निर्यात से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का व्यापार घाटा अगस्त महीने में बढ़कर 28.68 बिलियन डॉलर हो गया है।

विज्ञापन


2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: वाणिज्य सचिव
इस बीच वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को दावा किया कि अब से कुछ वर्षों के भीतर भारत विश्व स्तर पर शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सुब्रमण्यम ने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के लिए रोडमैप हमें दिखाया है, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा। देश दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में होगा।
विज्ञापन


वाणिज्य सचिव ने कही यह बात
वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि 2021 के मुकाबले इस अवधि में निर्यात 17% अधिक है। इन हालातों में निर्यात बढ़ना अच्छी बात है। हमें विश्वास है इसके चलते हम साल के अंत तक 450-470 बिलियन डॉलर तक के निर्यात कर पाएंगे, 2021 के मुकाबले ये वस्तुओं के संबंध में 40-50 बिलियन डॉलर ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सेवाओं के संबंध में हम लोग 95 बिलियन डॉलर का निर्यात कर चुके हैं ये पिछले साल के मुकाबले 26% ज्यादा है। हर महीने लगभग हम 25 बिलियन डॉलर की सेवाओं का निर्यात कर रहे हैं। हमे विश्वास है कि साल के अंत तक 300 बिलियन डॉलर का निर्यात हम कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीपी वृद्धि दहाई अंकों में रहने की उम्मीद
इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के दहाई अंकों में बने रहने की उम्मीद जताई है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति मजबूत है। जीडीपी वृद्धि को लेकर सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने उन खबरों का हवाला भी दिया जिनमें कहा गया था कि देश में मंदी का खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed