{"_id":"68d5d9b7dfdc86ce240e0e95","slug":"imported-products-expected-to-become-costlier-due-to-sharp-fall-in-rupee-against-us-dollar-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: जीएसटी राहत की राह में बाधक बन रहा कमजोर रुपया, डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट से आयातित उत्पाद होंगे महंगे!","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST: जीएसटी राहत की राह में बाधक बन रहा कमजोर रुपया, डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट से आयातित उत्पाद होंगे महंगे!
Fri, 26 Sep 2025 05:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला, टीम बोनस, नई दिल्ली
अमर उजाला, टीम बोनस, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:39 AM IST
सार
एच1-बी वीजा पर शुल्क लगने से रुपया दबाव में है। व्यापार नीति की अनिश्चितता के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भी गिरावट आई है और यह सार्वकालिक निचले स्तर पर है। मई से रुपये में अब तक 4.7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे आयात-निर्भर क्षेत्रों की लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार को रुपया 88.71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपये में गिरावट की वजह से देश में आयातित उत्पाद महंगे होने की आशंका बढ़ गई है, जिसकी वजह से जीएसटी कटौती का लाभ भी कम होने की संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में दावा: इस त्योहारी सीजन में दो लाख लोगों को मिल सकती हैं नौकरियां; ज्यादातर भर्तियां छोटे शहरों में
विज्ञापन
एच1-बी वीजा पर शुल्क लगने से रुपया दबाव में है। व्यापार नीति की अनिश्चितता के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण भी गिरावट आई है और यह सार्वकालिक निचले स्तर पर है। मई से रुपये में अब तक 4.7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे आयात-निर्भर क्षेत्रों की लागत बढ़ गई है। सोना, कच्चा तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक व खाद्य तेलों की देश में आने की लागत 8 से 12 फीसदी तक बढ़ गई है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी पर जीएसटी में राहत मिली है, लेकिन सितंबर में इनकी लागत 2025 की दूसरी तिमाही की तुलना में 6-11 फीसदी ऊंची है। इससे जीएसटी कटौती का फायदा 60 से 90 फीसदी तक कम हुआ है। महंगे आयात से जीएसटी कटौती के बावजूद ज्यादातर आयातित दवाइयों व मेडिकल उपकरण की रिटेल कीमतें स्थिर या थोड़ी ऊंची बनी हुई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jet Airways: बॉम्बे हाईकोर्ट से जेट एयरवेज के नरेश गोयल को राहत, बैंक ऑफ इंडिया के फैसले को किया गया रद्द
यह होगा असर
आयातित श्रेणियों में जीएसटी कटौती के लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में कमी आएगी। आयात लागत बढ़ने से कंपनियों के लिए रिटेल छूट बढ़ाना मुश्किल होगा। महंगे आयात से घरेलू निर्माता और रिटेलर्स को फायदा होगा, जबकि आयातक एशियाई देशों से सोर्सिंग शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।
रुपये की कमजोरी से प्रभावित क्षेत्र
| लागत वृद्धि | जीएसटी का लाभ | कीमत पर प्रभाव |
| कच्चा तेल, ईंधन | 9-11% | 3-8% |
| इलेक्ट्रॉनिक्स | 6-11% | 8-13% |
| सोना, ज्वेलरी | 10-14% | 5-8% |
| खाद्य तेल, अनाज | 6-9% | 8-12% |
| फार्मास्यूटिकल्स | 5-7% | 5-8% |