फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   import export during lockdown Received Clearance Duty amid Restrictions Rs 28810 Crore

लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच इतना हुआ आयात-निर्यात, 28,810 करोड़ रुपये मिला शुल्क

Tue, 12 May 2020 02:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 12 May 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
import export during lockdown Received Clearance Duty amid Restrictions Rs 28810 Crore

सीमा शुल्क विभाग ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच 2.14 लाख करोड़ रुपये के आयात पर मंजूरी दी और इस दौरान 28,810 करोड़ रुपये का शुल्क वसूल किया। 

विज्ञापन


एक्जिम व्यापार का विवरण
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 23 मार्च से 10 मई के बीच निर्यात व आयात (एक्जिम) व्यापार का विवरण देते हुए कहा कि आयातकों द्वारा 2.90 लाख से अधिक 'बिल ऑफ एंट्री' दाखिल किए गए, जबकि निर्यातकों ने 2.85 लाख 'शिपिंग बिल' दाखिल किए। 
विज्ञापन


इतना हुआ आयात-निर्यात
सीबीआईसी ने एक ट्वीट में कहा, इस अवधि के दौरान 2,14,710 करोड़ रुपये का आयात हुआ, जबकि 28,810 करोड़ रुपये का शुल्क वसूल किया गया। बोर्ड ने कहा कि इस दौरान 2.47 लाख से अधिक 'निर्यात आदेश (लेट एक्सपोर्ट ऑर्डर)' जारी किये गये, जबकि 7,055 करोड़ रुपये का निर्यात लाभ वितरित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनिश्चित किया गया सावधानियों का अनुपाल
सीबीआईसी ने 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' हैशटैग के साथ ट्वीट में कहा, 'सीबीआईसी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लॉकडाउन की अवधि के दौरान कारोबार सुगमता तथा परेशानी मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने के लिये प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है।' उल्लेखनीय है कि देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसे दो बार बढ़ाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed