फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Import duty increased on gold government was concerned about risk finance secretary

सोच-समझकर बढ़ाया गया सोने पर आयात शुल्क, पांच साल के शीर्ष स्तर पर पहुंचा दाम

Mon, 08 Jul 2019 09:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 08 Jul 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Import duty increased on gold government was concerned about risk finance secretary

बजट में सोने सहित अन्य कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ने से गैरकानूनी गतिविधियों में इजाफे की आशंका को दूर करते हुए वित्त सचिव ने कहा कि यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है। उन्होंने उद्योग से जुड़े संगठनों को आश्वस्त किया कि सरकार ने शुल्क बढ़ाने से पहले ही तस्करी जैसे जोखिमों का पहले ही आकलन कर लिया था।

विज्ञापन


वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा, यह फैसला काफी सावधानी के साथ लिया गया है। सोने व अन्य कीमतों धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने से पहले इसके जोखिमों पर अध्ययन किया गया, जिसमें तस्करी सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। उद्योग से जुड़े संगठनों का कहना था कि 2.5 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी से इसकी तस्करी में इजाफा होगा और घरेलू उद्योग को काफी नुकसान पहुंचेगा। यह कदम सोने की घरेलू कीमतों में इजाफा करने के साथ कालाबाजारी को भी बढ़ावा देने वाला हो सकता है। हालांकि, वित्त सचिव ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि तस्करी पर लगाम कसने व कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

पांच साल के शीर्ष स्तर पर पहुंचा दाम

बता दें कि सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के एक दिन बाद ही इसकी कीमतें पांच साल के सबसे शीर्ष स्तर पर पहुंच गईं। सोने के भाव 35 हजार के पार चला गया था। वहीं चांदी की कीमतों में भी 280 रुपये की तेजी देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण खरीदना होगा महंगा

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन एन. अनंत पद्मनाभन ने कहा कि आयात शुल्क और जीएसटी की दरों में इजाफा होने से घरेलू बाजार में सोने के दाम 15.5 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। इसके अलावा गैरकानूनी कारोबार भी 30 फीसदी तक बढ़ने की आशंका है, जहां ग्राहकों को चार से पांच फीसदी की छूट मिलती है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के भारतीय परिचालन के प्रबंधन निदेशक सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि सोने की कालाबाजारी बढ़ाने से सरकार के नकद लेनदेन के प्रयासों की सफलता पर भी असर होगा।

देश से बाहर जाएगा कारोबार

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवद्धन परिषद के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का कहना है कि आयात शुल्क में इजाफे से घरेलू कारोबारियों को सोना मंगाना महंगा पड़ेगा। इस वजह से स्थानीय कारोबारी अपना व्यवसाय पड़ोसी देशों में ले जाने पर मजबूर हो जाएंगे। भारत अभी दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण आयात देश है। 2018-19 में भारत ने 2.11 लाख करोड़ रुपये का सोना आयात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed