{"_id":"6502ef17aa7a680c8108bec8","slug":"imf-starts-review-of-its-three-billion-usd-bailout-package-to-sri-lanka-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: आईएमएफ ने शुरू की बेलाउट पैकेज की समीक्षा, मार्च में जारी की थी 2.9 अरब डॉलर के कर्ज की पहली किस्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sri Lanka: आईएमएफ ने शुरू की बेलाउट पैकेज की समीक्षा, मार्च में जारी की थी 2.9 अरब डॉलर के कर्ज की पहली किस्त
Thu, 14 Sep 2023 05:01 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 14 Sep 2023 05:01 PM IST
सार
श्रीलंका को बीते साल मार्च में आईएमएफ ने 2.9 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के तहत पहली किस्त जारी की थी।
विज्ञापन
आईएमएफ ने शुरू की बेलआउट पैकेज की समीक्षा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) ने गुरुवार को श्रीलंका को दिए 2.9 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की समीक्षा शुरू कर दी है। बता दें कि श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के बाद आईएमएफ ने श्रीलंका को कड़ी शर्तों के साथ कर्ज दिया था। जिसकी अब आईएमएफ द्वारा समीक्षा की जा रही है। आईएमएफ की एक टीम सोमवार को श्रीलंका पहुंची है और यह 27 सितंबर तक श्रीलंका में ही रहकर कर्ज की समीक्षा का काम करेगी।
समीक्षा के बाद जारी होगी दूसरी किस्त
श्रीलंका के वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे ने बताया कि आईएमएफ की टीम कर्ज की पहली समीक्षा कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि हम आईएमएफ टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि चुनौतियों से निपटा जा सके। श्रीलंका को बीते साल मार्च में आईएमएफ ने 2.9 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के तहत पहली किस्त जारी की थी। सेमासिंघे ने बताया कि पहली किस्त की समीक्षा के बाद दूसरी किस्त जारी की जा सकती है।
आईएमएफ ने दिवालिया श्रीलंका की मदद की थी
बता दें कि गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने अप्रैल 2022 में खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका ने आर्थिक मदद के लिए आईएमएफ से कर्ज की गुहार लगाई। कई महीनों की बातचीत के बाद आईएमएफ ने बीते साल मार्च में श्रीलंका को बेलआउट पैकेज का एलान किया था। बेलआउट पैकेज की शर्तों के तहत श्रीलंका को अपनी अर्थव्यवस्था में कड़े सुधार करने थे। अब आईएमएफ इसी बात की जांच कर रहा है कि शर्तों के अनुसार, श्रीलंका ने बदलाव किए हैं या नहीं।