फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ima scam owner mansoor khan absconding, earlier threaten suicide

आईएमए घोटालाः दो हजार करोड़ का घपला कर संस्थापक हुआ फरार, आत्महत्या की अफवाह

Fri, 14 Jun 2019 07:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 14 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
ima scam owner mansoor khan absconding, earlier threaten suicide
आईएमए के ऑफिस के बाहर जमा निवेशकों की भीड़ - फोटो : ibtimes.com

दो हजार करोड़ का घपला करके बंगलूरू स्थित आई मॉनेटिरी एडवायजरी ज्वैलस नाम से 'बैंक' चलाने वाले वाला शख्स देश से फरार हो गया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसने आत्महत्या करने की बात व्हाट्सऐप पर ऑडियो मैसेज करके दी थी। बंगलूरू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि वो फरार हो गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

देश से हुआ फरार

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आईएमए ज्वैलस नामक कंपनी का संस्थापक मोहम्मद मंसूर खान देश छोड़कर दुबई चला गया है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया का कहना है कि ऑडियो क्लिप में उसने कहा है कि वो राजनेताओं और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार से परेशान हो चुका है, और आत्महत्या करने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में शुरू किया था बैंक

मंसूर खान ने 2006 में आई मॉनेटरी एडवायजरी नाम से एक इस्लामिक बैंक और हलाल निवेशक कंपनी को शुरू किया था। आईएमए ने 14 से 18 फीसदी प्रति माह के बीच निवेश पर ब्याज देने की बात भी कही थी। 

बंगलूरू के शिवाजी नगर में है ऑफिस

आईएमए का ऑफिस बंगलूरू के शिवाजी नगर में स्थित है। सोमवार को इस ऑफिस के बाहर हजारों निवेशक जमा हो गए थे। ऑडियो क्लिप पुलिस कमिश्नर के नाम पर रिकॉर्ड की गई है। क्लिप में उसने कहा है कि वह ‘भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों को रिश्वत दे-देकर थक गया’ है। 

कांग्रेस विधायक पर लगाए आरोप

खान ने अपनी क्लिप में कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता आर रोशन बेग पर आरोप लगाए हैं. खान का दावा है कि बेग ने उससे 400 करोड़ रुपये लिए थे और देने से इनकार कर रहे हैं। खान ने कहा कि उसकी जान को खतरा है। हालांकि बेग ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने फर्म के साथ कोई वित्तीय लेन-देन नहीं किया है, और उनको फंसाया जा रहा है। 

पार्टनर ने दर्ज कराई एफआईआर

खान के बिल्डिंग प्रोजेक्ट में पार्टनर मोहम्मद खालिद अहमद ने उसके खिलाफ 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर के दर्ज होने के बाद ही यह ऑडियो क्लिप वायरल हो गई थी। कंपनी ने आम जनता खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं से दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा कर ली थी। आईएमए फिलहाल सोने-चांदी की ट्रेडिंग, ज्वैलरी, फार्मेसी, रियल एस्टेट, एजुकेशन, हाइपर मार्केट, पब्लिशिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में उपस्थिति है। 

तीन हजार निवेशकों ने दर्ज कराई शिकायत

अहमद के अलावा तीन हजार से अधिक निवेशकों ने भी खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। खान ने ऑडियो क्लिप में कहा है कि उसने अपने परिवार को एक गांव में छुपा रखा है, लेकिन वो दक्षिण बंगलूरू में है। मैं 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक हूं, इसके अलावा 33 हजार कैरेट के हीरे और सोना भी है। यह सब बेचकर के निवेशकों की रकम को लौटाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed