फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   If you are paying more interest on home loan then do balance transfer many banks have reduced interest rates

काम की बात: होम लोन पर दे रहे ज्यादा ब्याज तो कराएं बैलेंस ट्रांसफर, कई बैंकों ने घटाई ब्याज की दरें

Mon, 11 Oct 2021 05:35 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 Oct 2021 05:35 AM IST
सार

आपका बैंक अगर होम लोन पर ज्यादा ब्याज वसूल रहा है तो आपके पास दूसरे बैंक के चयन का विकल्प होता है। इस स्थिति में आप अपना होम लोन ट्रांसफर करा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि यह विकल्प चुनकर न सिर्फ ईएमआई का बोझ घटा सकते हैं बल्कि पुनर्भुगतान अवधि भी बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
If you are paying more interest on home loan then do balance transfer many banks have reduced interest rates
होम लोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारी सीजन में कई बैंकों ने होम लोन सस्ता किया है। बैलेंस ट्रांसफर पर भी दरें घटा दी हैं। अगर आप भी होम पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं तो बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का विकल्प चुनकर ईएमआई का बोझ घटा सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, आपका बैंक अगर होम लोन पर ज्यादा ब्याज वसूल रहा है तो आपके पास दूसरे बैंक के चयन का विकल्प होता है। इस स्थिति में आप अपना होम लोन ट्रांसफर करा सकते हैं। जानकारों का कहना है कि यह विकल्प चुनकर न सिर्फ ईएमआई का बोझ घटा सकते हैं बल्कि पुनर्भुगतान अवधि भी बढ़ा सकते हैं। इसके तहत टॉप-अप ले सकते हैं, जिसके इस्तेमाल पर आमतौर पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है।  होम लोन ट्रांसफर में लोन रिस्ट्रक्चरिंग सुविधा मिलती है। इसका मतलब है कि आप अपनी पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर भुगतान अवधि और ईएमआई कम या ज्यादा करा सकते हैं।
विज्ञापन


सुविधा के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए केवाईसी दस्तेवाज जैसे पहचान प्रमाण और एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा, खुद का कारोबार करने वालों को अपने बिजनेस के पिछले दो वर्षों का वित्तीय स्टेटमेंट और पांच वर्षों तक बिजनेस की निरंतरता का दस्तावेज देना होगा। वेतनभोगी आवेदकों के लिए मौजूदा सैलरी स्लिप और छह महीनों का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे समझें बचत का गणित
मान लीजिए, आप पर 12.5 लाख रुपये का होम लोन बकाया है, जिसकी भुगतान अवधि 20 वर्ष है। मौजूदा बैंक आपसे 6.70 फीसदी की दर से ब्याज वसूल रहा है। इस हिसाब से हर महीने आपकी ईएमआई देनदारी 9,467 रुपये बनती है। ऐसे में कोई अन्य बैंक आपको 6.45 फीसदी की दर पर होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा देता है। अगर आप यह विकल्प चुनते हैं तो हर महीने आपकी ईएमआई देनदारी घटकर 9,283 रुपये रह जाएगी। इस तरह, आप पूरे होम लोन पर 44,286 रुपये की बचत कर सकते हैं।

इन बैंकों का कर सकते हैं चयन

  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 800 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए होम लोन की दर 0.45 फीसदी घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया है। प्रोसेसिंग शुल्क भी पूरी तरह माफ कर दिया है।
  • एचएसबीसी इंडिया ने होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर ग्राहकों के लिए ब्याज दर घटाकर 6.45 फीसदी कर दिया है, जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे कम ब्याज दरों में एक है। ग्राहक 31 दिसंबर, 2021 तक सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी होम लोन की दर को 6.75 से घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है। प्रोसेसिंग शुल्क भी माफ है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन की दरों को 0.15 फीसदी घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। बैलेंस ट्रांसफर कराने वाले ग्राहक भी इसी ब्याज दर पर सुविधा ले सकते हैं।


0.50 फीसदी तक सस्ता हो, तभी चुनें विकल्प
नया होम लोन आपकी मौजूदा दर से 0.25-0.50 फीसदी सस्ता है, तभी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर का विकल्प चुनें। इसके अलावा, ज्यादातर बैंक डिजिटल हो गए हैं। सभी बैंक और वित्तीय संस्थान ग्राहकों को ऑनलाइन आवेदन का विकल्प देते हैं। ऐसे में आवेदकों को भी ट्रांसफर से पहले टॉप-अप रकम, फ्लेक्सिबल पुनर्भुगतान अवधि, फोरक्लोजर शुल्क समेत अन्य जानकारियां जरूर लेनी चाहिए। -स्वीटी मनोज जैन, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed