फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   if parked your vehicle on road than have to pay hefty fine

सड़क पर पार्क की गाड़ी तो देना होगा जुर्माना, सरकार जल्द लेकर आ रही है नई पॉलिसी

Tue, 21 Nov 2017 03:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
if parked your vehicle on road than have to pay hefty fine
parking shimla

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो मोटर वाहन मालिक अपना वाहन सड़कों पर पार्क करते हैं, उन पर जुर्माना लगाने के लिए सरकार एक नीति बना रही है। इसमें आम नागरिकों को भी सहभागी बनाया जाएगा और उन्हें दोषी द्वारा वसूले गए जुर्माने में से 10 फीसदी राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। 

विज्ञापन


उद्योग संगठन फिक्की द्वारा सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने बताया कि प्रस्तावित नियम में आम नागरिकों को भी अधिकार से लैस किया जाएगा। इसमें नागरिकों को सिर्फ इतना करना होगा कि सड़कों पर पार्क वाहन की फोटो खींच कर ट्रैफिक विभाग को भेज दें।
विज्ञापन


उसके बाद ट्रैफिक विभाग उस वाहन मालिक को जुर्माने का चालान भेजेगा। अच्छी बात यह है कि इस प्रक्रिया में जो नागरिक पुलिस विभाग की सहयोग करेगा, उसे जुर्माने की रकम में से प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन की तरह हो चुस्त प्रणाली
इस दौरान गडकरी ने बताया कि वह लंदन के सार्वजनिक परिवहन के साधनों से प्रभावित हैं। वहां सार्वजनिक परिवहन के लिए दो मंजिला इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं, जो पर्यावरण को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचाती हैं।

वह चाहते हैं कि भारत में भी इस तरह की बसें चलें और यहां भी लंदन की तरह चुस्त-दुरूस्त सार्वजनिक परिवहन प्रणाली हो। इसके लिए वह लंदन के प्रशासन से एक समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले महीने ही लंदन के महापौर भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इसी दौरान उनकी लंदन के महापौर से मुलाकात होगी और एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

 धान की पराली से इथेनॉल बनाने की नीति पर भी हो रहा है काम 

if parked your vehicle on road than have to pay hefty fine

सरकार धान की पराली से इथेनॉल बनाने की नीति पर भी काम कर रही है। इस बारे में पेट्रोलियम मंत्रालय नीति बनाने के कार्य में जुटा है। उन्होंने बताया कि एक टन धान की पराली से 280 लीटर बायो इथेनॉल बनाया जा सकता है, जो किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बनेगा।

इससे पर्यावरण की तो रक्षा होगी ही, पे्ट्रोलियम पदार्थों के आयात में जो कीमती विदेशी मुद्रा खर्च होती है, उसमें भी बचत होगी। यही नहीं, धान की पराली से बायो सीएनजी भी बन सकती है। गडकरी के मुताबिक, भारत के लिए यह सब चीजें भले ही नई हो, लेकिन दुनिया के कई देशों में ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed