{"_id":"65d68ea830d51a3a51071913","slug":"icici-bank-issued-warning-regarding-cyber-fraud-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPI: यूपीआई स्कैम के जरिये ग्राहकों का बैंक खाता खाली कर रहे साइबर ठग; ICICI बैंक ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UPI: यूपीआई स्कैम के जरिये ग्राहकों का बैंक खाता खाली कर रहे साइबर ठग; ICICI बैंक ने जारी की चेतावनी
Thu, 22 Feb 2024 05:30 AM IST
शिव शरण शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:30 AM IST
सार
साइबर ठग एसएमएस फॉरवर्डिंग एप्स बनाते हैं, जो पंजीकरण के लिए यूपीआई डिवाइस बाइंडिंग मैसेज को ग्राहक के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को 'नया यूपीआई एप' स्कैम को लेकर आगाह किया है। यह चेतावनी ऑनलाइन बैंकिंग और खासकर विभिन्न यूपीआई एप का इस्तेमाल करने वालों के लिए जारी की गई है। बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे ईमेल में कहा, साइबर ठग मालवेयर की मदद से यूपीआई एप को निशाना बनाकर खातों से पैसे गायब कर रहे हैं।
ऐसे बना रहे निशाना
साइबर ठग एसएमएस फॉरवर्डिंग एप्स बनाते हैं, जो पंजीकरण के लिए यूपीआई डिवाइस बाइंडिंग मैसेज को ग्राहक के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजते हैं। ठग व्हाट्सएप के जरिये दुर्भावनापूर्ण तरीके से एपीके फाइलों के लिंक भेजते हैं। इसके बाद ठग यूपीआई एप्लिकेशन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करते हैं। जैसे ही उनके भेजे लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपका बैंक खाता खाली हो गया है।
इंस्टॉल न करें संदिग्ध एप
विज्ञापन
ऐसे बना रहे निशाना
साइबर ठग एसएमएस फॉरवर्डिंग एप्स बनाते हैं, जो पंजीकरण के लिए यूपीआई डिवाइस बाइंडिंग मैसेज को ग्राहक के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजते हैं। ठग व्हाट्सएप के जरिये दुर्भावनापूर्ण तरीके से एपीके फाइलों के लिंक भेजते हैं। इसके बाद ठग यूपीआई एप्लिकेशन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करते हैं। जैसे ही उनके भेजे लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपका बैंक खाता खाली हो गया है।
विज्ञापन
इंस्टॉल न करें संदिग्ध एप
- मोबाइल डिवाइस को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम व सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट रखें।
- गूगल प्ले व एपल एप स्टोर जैसे भरोसेमंद स्रोतों से एप इंस्टॉल करें।
- किसी भरोसेमंद प्रदाता से एंटीवायरस/सुरक्षा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें।
- ईमेल या संदेश में संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अज्ञात एप डाउनलोड करने से बचें।