{"_id":"62722385d15cb52da06164b0","slug":"ibm-chairman-arvind-krishna-elected-to-board-of-directors-of-federal-reserve-bank-of-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: फेडरल रिजर्व के निदेशक मंडल में आईबीएम चेयरमैन अरविंद कृष्ण, क्लास-बी डायरेक्टर चुने गए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
उपलब्धि: फेडरल रिजर्व के निदेशक मंडल में आईबीएम चेयरमैन अरविंद कृष्ण, क्लास-बी डायरेक्टर चुने गए
Wed, 04 May 2022 12:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 May 2022 12:26 PM IST
सार
फेडरल रिजर्व बैंक, न्यूयॉर्क की ओर से सोमवार को एलान किया गया कि 60 वर्षीय आईबीएम के भारतवंशी चेयरमैन अरविंद कृष्ण को निदेशक मंडल में 'क्लास बी निदेशक' चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसानर, कृष्ण 31 दिसंबर 2023 तक इस पद को संभालेंगे।
विज्ञापन
अरविंद कृष्ण को बड़ी जिम्मेदारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय प्रतिभा का दुनियाभर में डंका बज रहा है। दुनिया की बड़ी कंपनियों में सबसे उच्च पदों पर भारतीयों का दबदबा है। इस सूची में शामिल भारतवंशी आईबीएम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद कृष्ण भी शामिल हैं। अब इन्हें एक ओर बड़ी उपलब्धि मिली है। दरअसल, कृष्ण को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुना गया है।
विज्ञापन
31 दिसंबर 2023 तक कार्यकाल
बैंक की ओर से सोमवार को इस संबंध में एलान किया गया। इसमें बताया गया कि 60 वर्षीय आईबीएम के चेयरमैन अरविंद कृष्ण को 'क्लास बी निदेशक' चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसानर, कृष्ण 31 दिसंबर 2023 तक इस पद को संभालेंगे। इसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी वर्तमान और पूर्व में निभाई गईं भूमिकाओं में क्लाउड, कृत्रिम मेधा, ब्लॉक चेन और क्वांटम कम्प्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में आईबीएम के लिए नए बाजारों का निर्माण और विस्तार किया। उन्होंने इन उभरती प्रौद्योगिकियों पर आधारित आईबीएम के नवोन्मेषी समाधान और उत्पादों के विकास में भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट
गौरतलब है कि अरविंद कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) स्नातक डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने इलेनॉइस विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की। पूर्व भूमिकाओं की बात करें तो वे क्लाउड एंड कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं और इसके अलावा आइबीएम कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और फिलहाल सीईओ के पद पर पदस्थ हैं।
विज्ञापन