फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I2U2 Summit: PM Modi will participate, agriculture parks in India, clean energy will be discussed

I2U2 Summit: पीएम मोदी होंगे शामिल, भारत में कृषि पार्क, क्लीन एनर्जी पर होगी चर्चा

Thu, 14 Jul 2022 12:04 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 14 Jul 2022 12:04 PM IST
सार

अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि हम एक 2 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे फंड करने में यूएई मदद कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत में कृषि पार्क बनाए जाने हैं।

विज्ञापन
I2U2 Summit: PM Modi will participate, agriculture parks in India, clean energy will be discussed
i2u2 समिट - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (14) जुलाई को I2U2 के पहले वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे। उनके अलावे इस समिट में अमेरिका, इसरायल और संयुक्त अरब अमरात के नेता भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


वहीं इस समिट के बारे में अमेरिका की ओर से भी बयान जारी किया है। एक वरीय अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले I2U2 समिट में भारत, इसराइल और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि I2U2 देशों की भागीदारी इसलिए भी अहम है कि इस समिट में शामिल नेता समिट के दौरान भविष्य में दुनिया के सामने आने वाले खतरों का सामना करने के लिए कैसे एक-दूसरे की साझेदारी के साथ कदम आगे बढ़ाएंगे इस पर चर्चा कर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि इस समिट का मुख्य फोकस खाद्यान सुरक्षा संकट से निपटना और स्वच्छ ऊर्जा को आगे बढ़ाने पर रहेगा। अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि हम एक 2 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे फंड करने में यूएई मदद कर रहा है।


इस प्रोजेक्ट के तहत भारत में कृषि पार्क बनाए जाने हैं, जिसका उद्देश्य खाद्यान संकट से निपटना है। अमेरिकी अधिकारी ने यह भी बताया हे कि इस तरह की और भी घोषणाएं इस वर्चुअल समिट के दौरान की जानी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed