फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I-T dept detects Rs 40 cr 'unaccounted' income after raids on West Bengal-based business group

IT Raid: पश्चिम बंगाल के कारोबारी समूह के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, 40 करोड़ की अवैध कमाई का खुलासा

Tue, 16 May 2023 07:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 May 2023 07:58 PM IST
सार

IT Raid: सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। इसमें कहा गया है कि समूह खाद्य चावल की भूसी से बना तेल (Rice Bran Oil), सरसों तेल, डीओआरबी, विभिन्न प्रकार के रसायनों और रियल एस्टेट आदि के उत्पादन और बिक्री से जुड़े विभिन्न व्यवसायों में लगा हुआ है।

विज्ञापन
I-T dept detects Rs 40 cr 'unaccounted' income after raids on West Bengal-based business group
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को कहा कि आयकर विभाग ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के एक समूह के ठिकानों पर छापेमारी कर 40 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध कमाई का पता लगाया है। अधिकारियों ने कारोबारी समूह की तलाशी के दौरान 2.73 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण भी जब्त किए, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


कर अधिकारियों ने आरोप लगाया कि समूह अपनी उपज को दबा रहा है और खाद्य तेलों तथा डीओआरबी (डी-ऑयल्ड राइस ब्रान) की बेहिसाब नकद बिक्री कर रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, 'तलाशी अभियान के दौरान नियमित बही-खातों में दर्ज नहीं किए गए नकद लेनदेन के कई मामलों का पता चला है।'
विज्ञापन


सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। इसमें कहा गया है कि समूह खाद्य चावल की भूसी से बना तेल (Rice Bran Oil), सरसों तेल, डीओआरबी, विभिन्न प्रकार के रसायनों और रियल एस्टेट आदि के उत्पादन और बिक्री से जुड़े विभिन्न व्यवसायों में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि कारोबारी समूह के करीबी सहयोगी के अलावा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, कोलकाता, सिलिगुड़ी और असम के गुवाहाटी और आसपास के इलाकों में स्थित कुल 23 परिसरों में छापेमारी की गई। बयान में कहा गया है कि आयकर अधिकारियों ने तलाशी के दौरान हाथ से लिखे नोट, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए।


इनसे नकद लेनदेन, 'समानांतर नकदी बुक' और खर्चों के फर्जी दावों का पता चला है। इसमें कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में 40 करोड़ रुपये से अधिक की 'बेहिसाब' आय का खुलासा हुआ है और करीब 17 करोड़ रुपये के भूमि अधिग्रहण में नकद भुगतान से जुड़े 'आपत्तिजनक' दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सीबीडीटी ने कहा कि करीब 100 करोड़ रुपये की 'बेहिसाब' नकद प्राप्तियों से संबंधित विवरण भी मिले हैं और इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप 1.73 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और एक करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed