{"_id":"5f97f0e72a0444593d3d43c5","slug":"hyderabad-airport-becomes-first-to-launch-eboarding-facility-for-international-travelers-amid-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हवाईअड्डा ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू की ई-बोर्डिंग सुविधा, ऐसा करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
इस हवाईअड्डा ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू की ई-बोर्डिंग सुविधा, ऐसा करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट
Tue, 27 Oct 2020 03:35 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 27 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ई-बोर्डिंग सुविधा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कागजरहित (Paperless) ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू की है। यह ऐसा करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है। हैदराबाद हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर समूह ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
फिलहाल इस एयरलाइंस के लिए उपलब्ध है सेवा
इस संदर्भ में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जीएमआर समूह के नियंत्रण वाले हवाई अड्डे के पास पहले से ही भारत के पहले और एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा होने का श्रेय है, जो सभी उड़ानों में अपने सभी घरेलू यात्रियों को ई-बोर्डिंग की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी ने कहा कि यह सेवा अभी इंडिगो एयरलाइंस की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
इंडिगो के यात्रियों ने उठाया लाभ
सफल परीक्षण के बाद सरकार से मंजूरी मिलने पर ई-बोर्डिंग सेवाओं को शुरू किया गया है। इस शुरुआत में इंडिगो साझेदार कंपनी है। इस तरह से ई-बोर्डिंग सुविधा देने के मामले में इंडिगो पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है। इंडिगो की दो शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई1405 के यात्रियों ने दो अक्तूबर को इस सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
सितंबर में 39.43 लाख लोगों ने की यात्रा
मालूम हो कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार इस साल सितंबर में कुल 39.43 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 66 फीसदी कम है। वहीं जुलाई और अगस्त में क्रमशः 21.07 लाख और 28.32 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की।
डीजीसीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो ने सितंबर में 22.66 लाख यात्रियों को सेवाएं दी, जो कुल घरेलू बाजार का 57.5 फीसदी हिस्सा है। स्पाइसजेट ने 5.3 लाख यात्रियों को सेवाएं प्रदान की, जो कुल बाजार का 13.4 फीसदी हिस्सा है। सितंबर में एयर इंडिया, एयर एशिया इंडिया, विस्तारा और गोएयर से क्रमश: 3.72 लाख, 2.35 लाख, 2.58 लाख और 2.64 लाख यात्रियों ने सफर किया।
भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया गया। भारतीय एयरलाइंस को पूर्व कोविड-19 घरेलू उड़ानों का अधिकतम 60 फीसदी संचालन करने की अनुमति है।