फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun Rich LIst 2021 out, big companies Capital grow up to 228 lakh dollar, small buisness man are destroyed

हुरून का दावा: 2020-21 में बड़ी कंपनियों की पूंजी 68 फीसदी बढ़ी, तबाह हो गए छोटे कारोबारी

Fri, 10 Dec 2021 06:18 AM IST
सुभाष कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, , अमर अजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, , अमर अजाला, मुंबई Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 06:18 AM IST
सार

16.7 लाख करोड़ के साथ मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रही। दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (13.1 लाख करोड़) और एचडीएफसी बैंक (9.1 लाख करोड़) लाख करोड़ तीसरे पायदान पर रही। गैर

विज्ञापन
Hurun Rich LIst 2021 out, big companies Capital grow up to 228 lakh dollar, small buisness man are destroyed
Hurun Rich LIst 2021 (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड-19 महामारी के दौर में भी देश की शीर्ष-500 कंपनियों की पूंजी 68 फीसदी बढ़ी है। हुरून ने बृहस्पतिवार को जारी सूची में बताया कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष-500 कंपनियों की पूंजी 2020-21 में 90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी और कुल नेटवर्थ 228 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हुरून के मुताबिक, बीते साल 200 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है। 

विज्ञापन


16.7 लाख करोड़ के साथ मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रही। दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (13.1 लाख करोड़) और एचडीएफसी बैंक (9.1 लाख करोड़) लाख करोड़ तीसरे पायदान पर रही। गैर सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे ज्यादा सीरम इंस्टीट्यूट का मूल्यांकन 127 फीसदी बढ़कर 1.8 लाख करोड़ पहुंच गया। 2021 में इन कंपनियों ने कुल 58 लाख करोड़ की बिक्री की, जो भारतीय जीडीपी का 26 फीसदी है। इतना ही नहीं इन कंपनियों ने कुल 69 लाख लोगों को रोजगार दिया है, जो देश की कुल श्रम संख्या का 1.5 फीसदी है। तेजी से कमाई करने वाली कंपनियों में स्टार्टअप की हिस्सेदारी 11 फीसदी है। ब्यूरो
विज्ञापन


टाटा समूह ने जोड़े 8.5 लाख करोड़
2021 में टाटा समूह ने अपनी संपत्तियों में सबसे ज्यादा इजाफा किया है। समूह की 14 कंपनियों ने कुल 8.5 लाख करोड़ की पूंजी जोड़ी है, जो कुल कंपनियों की कमाई का करीब 10% है। सूची में शामिल कंपनियों ने 1.9 लाख करोड़ टैक्स का भुगतान किया है, जो कुल कॉरपोरेट टैक्स का 62 फीसदी हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों ने कितना कमाया

आरआईएल 3,63,044
टीसीएस 3,09,534
इन्फोसिस 2,99,946
आईसीआईसीआई 2,67,022
एचडीएफसी 2,54,303
आंकड़े करोड़ रुपये में

सबसे प्रभावी क्षेत्र

वित्त 77 कंपनी
स्वास्थ्य 64 कंपनी
रसायन 42 कंपनी
सॉफ्टवेयर 37 कंपनी
उपभोक्ता उत्पाद 35 कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed