फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details

Hurun List: इन 10 कंपनियों ने नौकरी में महिलाओं को दिए सबसे ज्यादा मौके, जानें टाटा-इंफोसिस कितने नंबर पर?

Sat, 03 Dec 2022 01:13 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 03 Dec 2022 01:13 PM IST
सार

2022 burgundy private hurun india 500 List: '2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500' सूची में शामिल कंपनियों के बोर्ड में 16 प्रतिशत महिलाएं हैं। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और इन 500 कंपनियों का विस्तार हो रहा है कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं का योगदान बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details
2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 सूची - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एक्सिस बरगंडी प्राइवेट लिमिटेड और हुरुन इंडिया ने महिलाओं को सबसे ज्यादा रोजगार मुहैया कराने वाले टॉप 10 कंपनियों की सूची का दूसरा संस्करण जारी किया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का नाम है, जिन्होंने करीब 2.1 लाख महिलाओं को रोजगार दिया है। उनकी कुल कार्यक्षमता में 35 प्रतिशत महिलाएं हैं।

विज्ञापन

महिलाओं को रोजगार देने में टीसीएस के बाद विप्रो, एचसीएल और रिलायंस का नाम

These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details
इंफोसिस-टीसीएस देंगी 90000 रोजगार। - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाद इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजिज और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों का नाम हैं। जिन्होंने अपनी कुल कार्यक्षमता में महिलाओं को क्रमशः 40%, 36%, 28% और 18% महिलाओं को मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को मौका देने वाली टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में विप्रो का भी नाम

These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details
Wipro - फोटो : iStock

लिस्ट के अनुसार, महिलाओं को मौका देने वाली टॉप 10 कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजिस, रिलायंस इंडसट्रीज, मदरसर सुमी सिस्टम्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पेज इंडस्ट्रीज का नाम है।

विज्ञापन

पेज इंडस्ट्रीज में काम करने वालों में 74% महिला कर्मचारी

These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन कंपनियों में पेज इंडस्ट्रीज जिनकी वैल्यू करीब 55,511 करोड़ रुपये है के कार्यबल में करीब 74% महिलाएं हैं। उसके बाद मदरसन सुमी सिस्टम्स नामक कंपनी का नाम है, वहां काम करने वालों में 41% महिलाएं हैं।

भारत की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची का दूसरा संस्करण जारी

These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details
महिला कर्मचारी - फोटो : getty images

एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने ‘2022  बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ सूची जारी की है। भारत की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची का यह दूसरा संस्करण है।

सूची में शामिल कंपनियों के बोर्ड में 16 प्रतिशत महिलाओं को मिला मौका

These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details
Corporate Women

'2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500' सूची में शामिल कंपनियों के बोर्ड में 16 प्रतिशत महिलाएं हैं। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और इन 500 कंपनियों का विस्तार हो रहा है कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं का योगदान बढ़ सकता है। 

महिलाओं को काम मुहैया कराने में टीसीएस का योगदान अहम

These 10 companies gave maximum opportunities to women, know details
टीसीएस - फोटो : SELF

हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 लिस्ट के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज देश में महिलाओं की नियुक्ति के मामले में सबसे अव्वल है। इस कंपनी में लगभग 2.1 लाख महिलाएं काम करती हैं। इस लिस्ट के अनुसार, एडटेक प्रमुख BYJU's, ₹47,680 करोड़ की वैल्यू के साथ भारत में निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश आकर्षित करने वाली सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में सबसे ऊपर है। ओला दूसरे स्थान पर और पेटीएम तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed