फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun India Rich List 2023: Mukesh Ambani reclaims top spot from Gautam Adani

Hurun India Rich List 2023: अदाणी को पछाड़कर फिर टॉप पर पहुंचे मुकेश अंबानी, टॉप 10 में बिड़ला-बजाज की वापसी

Tue, 10 Oct 2023 05:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 10 Oct 2023 05:17 PM IST
सार

Hurun India Rich List 2023: राधा वेम्बू ने फाल्गुनी नायर को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय महिला की सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके अलावा 90 के दशक में पैदा हुए 12 भारतीयों का इस सूची में नाम शामिल किया गया।

विज्ञापन
Hurun India Rich List 2023: Mukesh Ambani reclaims top spot from Gautam Adani
मुकेश अंबानी-गौतम अडाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में कई बदलाव आए हैं। '360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023' के अनुसार देश में धन वितरण से जुड़े कई नए रुझानों का पता चलता है। इस सूची में 278 नए लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल संपत्ति 7,28,200 करोड़ रुपये है। लिस्ट में औद्योगिक उत्पादों से जुड़े 33 लोगों जबकि धातु और खनन क्षेत्र से जुड़े 29 लोगों को पहली बार जगह मिली है। इस अवधि में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वाले व्यक्तियों की संख्या में 219 लोगों यानी 76% की वृद्धि दर्ज की गई। इससे इस तरह की संपत्ति वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 1,319 हो गई।

विज्ञापन


मुकेश अम्बानी सूची में सबसे ऊपर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी 8,08,700 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इसके अलावे, कुमार मंगलम बिड़ला और नीरज बजाज की भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में वापसी हो गई है। उन्होंने विनोद अदाणी और उदय कोटक को पछाड़कर सूची में वापसी की है। 
विज्ञापन


90 के दशक में पैदा हुए 12 भारतीय सूची में शामिल
सेल्फ मेड उद्यमियों की संख्या इस बार की सूची की प्रमुख खासियत रही। राधा वेम्बू ने फाल्गुनी नायर को पीछे छोड़ते हुए सबसे अमीर भारतीय महिला की सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके अलावा 90 के दशक में पैदा हुए 12 भारतीयों का इस सूची में नाम शामिल किया गया। सूची में बंगलूरू के रहने वाले किराना डिलिवरी एप जेप्टो के सह-संस्थापक केवल्य वोहरा का नाम सबसे युवा उद्यमी के रूप में शामिल है। उनकी उम्र महज 20 साल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मास्युटिकल क्षेत्र ने मजबूत प्रदर्शन का प्रदर्शन किया
सूची के अनुसार फार्मास्युटिकल क्षेत्र ने मजबूत प्रदर्शन का प्रदर्शन किया। इस क्षेत्र से सबसे अधिक 39 अरबपतियों का नाम सूची में शामिल किया गया। इसके बाद रसायन और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र से 23 और ऑटोमोबाइल और ऑटो घटक उद्योग से 22 लोगों का नाम सूची में शामिल किया किया।

सेल्फ मेड उद्यमियों की संख्या में वृद्धि
रिपोर्ट में सेल्फ मेड उद्यमियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि पर भी प्रकाश डाला गया है, सूची में रिकॉर्ड तोड़ 871 सेल्फ मेड उद्यामी शामिल किए गए हैं, जो सूची का 66% है।


अरबपतियों की सूची में मुंबई सबसे आगे, तिरुप्पुर पहली बार हुआ शामिल
सूची में शामिल प्रमुख भारतीय शहरों में मुंबई 328 नामों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद नई दिल्ली (199) और बेंगलुरु (100) का नाम है। पहली बार, तिरुप्पुर ने सूची के शीर्ष 20 शहरों में अपना स्थान पक्का किया है। दिलचस्प बात यह इस बार की लिस्ट में उद्यमियों की राशियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीन राशि के लोग धन संचय में अग्रणी रहे हैं। इसके बाद वृषभ और तुला राशि का नंबर है। रिपोर्ट में सबसे अधिक कन्या राशि के लोगों को जो कि सूची का 9.6% है शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed