फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun Global Rich List: Mukesh Ambani drops out of world's top 10 wealthiest list, Know All Updates

Hurun Global Rich List 2025: दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में भारत से कोई नहीं, जानें अंबानी-अदाणी का हाल

Thu, 27 Mar 2025 01:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 27 Mar 2025 01:59 PM IST
सार

Hurun Global Rich List 2025:  हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी इस सूची के शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। बीते एक साल में उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Hurun Global Rich List: Mukesh Ambani drops out of world's top 10 wealthiest list, Know All Updates
मुकेश अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले साल की तुलना में कर्ज बढ़ने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसके कारण वे दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में यह जानकारी दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है और यह 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। सूची में दूसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर मेटा फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का नाम है। मुकेश अंबानी इस लिस्ट में  91.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पूरी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं। गौतम अदाणी 53.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में 27वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IMF-Pak Deal: आईएमएफ समझौते के बाद पाकिस्तान के आम आदमी पर टैक्स का भार बढ़ने का खतरा, समझें पूरा मामला
विज्ञापन

महिलाओं में रोशनी नादर दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला

दूसरी ओर, एचसीएल की रोशनी नादर जिनके परिवार की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है, दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गईं हैं। दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। उनके पिता शिव नादर ने हाल ही में एचसीएल में 47% हिस्सेदारी उन्हें हस्तांतरित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबानी अब भी एशिया के सबसे अमीर

लिस्ट के अनुसार अंबानी भले ही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट का हिस्सा बनने से चूक गए पर वे अब भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। लिस्ट के अनुसार रिलायंस समूह के चेयरमैन की संपत्ति में कमी आई है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपने ऊर्जा और खुदरा कारोबार में खराब प्रदर्शन से जूझना पड़ा है। धीमी बिक्री वृद्धि और ऋण को लेकर निवेशकों की चिंताओं ने समूह की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। कंपनी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, नवीकरणीय ऊर्जा और खुदरा कारोबार के विस्तार की ओर कदम बढ़ाए हैं, जिसमें धीमी प्रगति का उनकी संपत्ति पर असर पड़ रहा है।

हुरुन के अनुसार दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

क्रम नाम कंपनी संपत्ति (बिलियन डॉलर में)
1 एलन मस्क टेस्ला 420
2 जेफ बेजोस अमेजन 266
3 मार्क जुकरबर्ग मेटा 242
4 लैरी एलिसन ओरेकल 203
5 वॉरेन बफेट बर्कशायर हैथवे 167
6 लैरी पेज अल्फाबेट 164
7 बर्नार्ड अर्नाल्ट एलवीएमएच 157
8 स्टीव बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट 156
9 सर्गेई ब्रिन अल्फाबेट 148
10 बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट 143

ये भी पढ़ें: Infosys: इंफोसिस में फिर 40 से अधिक कर्मियों की छंटनी की खबर, पिछले महीने ही निकाले गए थे 350 लोग

भारत के सबसे अमीर लोगों में गौतम अदाणी दूसरे नंबर पर

भारत के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी के बाद गौतम अदाणी का नंबर है। उनकी कुल संपत्ति में पिछले एक साल में  लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की प्रभावशाली वृद्धि हुई है। अदाणी ने कमोडिटी ट्रेडर के रूप में शुरुआत करने के बाद अपना साम्राज्य खड़ा किया और अपने समूह को नई ऊंचाइयों पर ले गए। अदाणी समूह देश के बंदरगाहों, बिजली उत्पादन, हवाई अड्डों, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, मीडिया और सीमेंट में कारोबार से जुड़ा है। हुरुन की लिस्ट के अनुसार सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी की संपत्ति 21% बढ़कर 2.5 लाख करोड़ रुपये हो गई, जिससे वे भारत सबसे अमीर लोगों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गए।

भारत के 10 सबसे अमीर परिवारों की सूची

रैंक नाम संपत्ति (INR लाख करोड़) वार्षिक वृद्धि % कंपनी उम्र शहर
1 मुकेश अंबानी और परिवार 8.6 -13.00% रिलायंस इंडस्ट्रीज 67 मुंबई
2 गौतम अदाणी और परिवार 8.4 13.00% अदाणी समूह 62 अहमदाबाद
3 रोशनी नाडर और परिवार 3.5 पहली बार शामिल एचसीएल 43 नई दिल्ली
4 दिलीप सांघवी और परिवार 2.5 21.00% सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 69 मुंबई
अजीम प्रेमजी और परिवार 2.2 पुनर्मूल्यांकन विप्रो 79 बेंगलुरु
कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार 2 28% आदित्य बिड़ला 57 मुंबई
7 साइरस एस पूनावाला और परिवार 2 -8% सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 83 पुणे
8 नीरज बजाज और परिवार 1.6 12% बजाज ऑटो 70 मुंबई
रवि जयपुरिया और परिवार 1.4 7% आरजे कॉर्प 70 नई दिल्ली
10 राधाकिशन दमानी और परिवार 1.4 -11% एवेन्यू सुपरमार्ट्स 69 मुंबई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed