फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   The Bonus Market Update: stock market opens in red amid weak global cues; pressure on IT-services sectors

द बोनस मार्केट अपडेट: भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला, आईटी और सर्विसेज पर दबाव

Wed, 09 Sep 2026 10:00 AM IST
पवन पांडेय आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 09 Sep 2026 10:00 AM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक और निफ्टी 135 अंक गिरा। आईटी व सर्विसेज शेयरों में दबाव रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी कच्चे तेल की कीमत और आईपीओ बाजार में बढ़ती लिक्विडिटी निकासी गिरावट की प्रमुख वजह हैं।

विज्ञापन
The Bonus Market Update: stock market opens in red amid weak global cues; pressure on IT-services sectors
शेयर बाजार में बिकवाली - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था।  शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी सर्विसेज टॉप लूजर्स थे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्पशन, निफ्टी ऑयलएंडगैस और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी लाल निशान में थे। 
विज्ञापन


किसे लाभ और किसे नुकसान?
वहीं, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी पीएसई, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज हरे निशान में थे। सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और कोटक महिंद्रा बैंक गेनर्स थे। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचयूएल, एमएंडएम, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट,आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाइटन, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स लूजर्स थे। 
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-ईरान जंग के कारण बढ़ी चुनौतियां
जानकारों ने कहा कि अभी मार्केट पर दो बड़ी चुनौतियों का असर पड़ रहा है। पहली, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रही है। दूसरी, तेजी से बढ़ते आईपीओ मार्केट की वजह से मार्केट से लिक्विडिटीकम हो रही है, जिससे निफ्टी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शायद, दूसरी वजह का असर पहली वजह से ज्यादा है।


उन्होंने आगे कहा कि जून के बाद से आईपीओ से होने वाला लिस्टिंग गेन बढ़कर लगभग 22 प्रतिशत हो गया है, जिससे रिटेल और इंस्टीट्यूशनल, दोनों तरह के निवेशक आईपीओ मार्केट की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह बात समझ में आती है क्योंकि इस साल अब तक निफ्टी का रिटर्न -9.5 प्रतिशत रहा है। यहां तक कि एफआईआई, जिन्होंने इस साल अब तक एक्सचेंजों के जरिए 2,84,000 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची है, उन्होंने भी इस साल अब तक आईपीओ में लगभग 36,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed