फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HSBC announced a radical overhaul plans to slash 35000 jobs

झटका: यह बैंक करने जा रहा है 35,000 लोगों की छंटनी

Tue, 18 Feb 2020 03:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Feb 2020 03:24 PM IST
सार

मंगलवार को हांगकांग शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन ( HSBC ) ने अपने कारोबार का तर्कसंगत पुनर्गठन करने की घोषणा की।

विज्ञापन
HSBC announced a radical overhaul plans to slash 35000 jobs

विस्तार

हांगकांग शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन ( HSBC ) 35,000 लोगों की छंटनी करेगी। एचएसबीसी का लाभ पिछले तीन सालों से कम होता जा रहा है, जिसकी वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया।

विज्ञापन

अनिश्चिताओं का सामना कर रहा है बैंक

इस संदर्भ में बैंक ने अपने बयान में कहा कि वह अपने बैंक के यूरोप और अमेरिका के कारोबार का दायरा भी घटाएगा। बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच छिड़े व्यापार युद्ध, ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर आने और चीन में फैले खतरनाक कोरोनावायरस की वजह से बैंक कई तरह की अनिश्चिताओं का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन

चीन में है बैंक की बेहतर मौजूदगी 

इन कारकों की वजह से एचएसबीसी अपनी परिचालन लागत में कटौती पर ध्यान दे रहा है। एचएसबीसी की चीन में मौजूदगी बेहतर है। यही कारण है कि एशिया में बैंक का कारोबार अच्छा चल रहा है। वहीं अमेरिका और यूरोप में बैंक के कारोबार का प्रदर्शन निराशाजनक है। बैंक के पुनर्गठन की योजना 2012 से उसकी महत्वकांक्षी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में 2,00,000 करेंगे कर्मचारियों की संख्या

बैंक के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोएल क्युइन ने कहा है कि, 'हमारे कारोबार के कुछ हिस्से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे। इसलिए अपने निवेशकों को बेहतर परिणाम देने के लिए हम अपनी योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं।' इसके बाद ब्लूमबर्ग न्यूज के साथ एक संवाद में उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में वह अपने कर्मचारियों की संख्या 2,35,000 से घटाकर 2,00,000 करेंगे। उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed