फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Housing sector in 7 cities record boom sale in First Half of FY23 119 percent rise recorded

House: छह माह में 7 बड़े शहरों में बिके 119% ज्यादा मकान, होम लोन और स्टांप शुल्क में वृद्धि के बाद भी उछाल

Thu, 10 Nov 2022 05:45 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Nov 2022 05:45 AM IST
सार

संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने एक रिपोर्ट में कहा कि होम लोन महंगा होने और स्टांप शुल्क में वृद्धि के बावजूद मकानों की मांग में तेजी दर्ज की गई है। मजबूत मांग के दम पर ही 2022-23 की पहली छमाही में देश के सात प्रमुख शहरों एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता में कुल 1,73,155 मकान बिके।

विज्ञापन
Housing sector in 7 cities record boom sale in First Half of FY23 119 percent rise recorded
छह माह में सात बड़े शहरों में बिके 119 फीसदी ज्यादा मकान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सात प्रमुख शहरों में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1.56 लाख करोड़ रुपये के मकान बिके। यह आंकड़ा 2021-22 की अप्रैल-सितंबर छमाही में बिके 71,295 करोड़ के मकानों के मुकाबले 119 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन

 
संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने एक रिपोर्ट में कहा कि होम लोन महंगा होने और स्टांप शुल्क में वृद्धि के बावजूद मकानों की मांग में तेजी दर्ज की गई है। मजबूत मांग के दम पर ही 2022-23 की पहली छमाही में देश के सात प्रमुख शहरों एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), बंगलूरू, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता में कुल 1,73,155 मकान बिके। एक साल पहले की समान अवधि में इन शहरों में 87,375 मकानों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई इस साल मई से अब तक रेपो दर में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। इससे होम लोन महंगा हो गया है। कई राज्यों ने स्टांप शुल्क में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद बिक्री बढ़ी है क्योंकि मकान खरीदने का फैसला लंबे समय का होता है, इसलिए खरीदार ब्याज दरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई के बाद एनसीआर में सर्वाधिक बिक्री
शहर  बिके मकान  मूल्य  पिछले साल से तेजी
एमएमआर 52,185 74,835 110.15 फीसदी
एनसीआर 30,300 24,374 173.98 फीसदी
पुणे 26,580 13,532 110.6 फीसदी
बंगलूरू 24,195 17,651 114.8 फीसदी
हैदराबाद 22,840 15,958 130.4 फीसदी
कोलकाता 9,750 4,774 114.56 फीसदी
चेन्नई 7,305 4,709  57.22 फीसदी
(मूल्य : करोड़ रुपये में, तेजी मूल्य के आधार पर)
          
 

यूपी ने स्टांप शुल्क से कमाए 104 अरब रुपये

  • स्टांप शुल्क में बढ़ोतरी से राज्यों की कमाई में भी इजाफा हुआ है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त में महाराष्ट्र ने स्टांप शुल्क से सर्वाधिक 151 अरब रुपये की कमाई की है।
  • यूपी 104 अरब रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 67 अरब के साथ तीसरे, तेलंगाना 61 अरब के साथ चौथे और गुजरात 51 अरब रुपये के साथ पांचवें स्थान पर है। 
  • छठे स्थान पर काबिज हरियाणा ने स्टांप शुल्क से 36 अरब रुपये की कमाई की है। राजस्थान ने 34 अरब, मध्य प्रदेश ने 34 अरब, पश्चिम बंगाल ने 28 अरब और पंजाब ने 16 अरब रुपये कमाए हैं।
  • 1.56 लाख करोड़ रुपये के 1,73,155 मकान बिके अप्रैल-सितंबर में।
  • इस साल मई से अब तक रेपो दर 1.90 फीसदी बढ़ा चुका है आरबीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed