{"_id":"6516203c2fb366d7960a6dd4","slug":"housing-sales-in-india-touched-all-time-high-of-over-1-20-lakh-units-in-third-quarter-of-2023-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनारॉक की रिपोर्ट: सात शहरों में बिके रिकॉर्ड 1.20 लाख से ज्यादा मकान, बिक्री 36 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एनारॉक की रिपोर्ट: सात शहरों में बिके रिकॉर्ड 1.20 लाख से ज्यादा मकान, बिक्री 36 फीसदी बढ़ी
Fri, 29 Sep 2023 06:24 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:24 AM IST
सार
संपत्ति सलाहकार कंपनी एनारॉक के मुताबिक, कुल बिक्री में मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और पुणे का कुल 51 फीसदी योगदान रहा। हैदराबाद में सबसे ज्यादा 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : i stock
विस्तार
होम लोन की स्थिर ब्याज दरों के बीच मजबूत मांग से जुलाई से सितंबर के बीच सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 36% बढ़कर रिकॉर्ड 1,20,280 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में इन शहरों में 88,230 मकान बिके थे।
विज्ञापन
संपत्ति सलाहकार कंपनी एनारॉक के मुताबिक, कुल बिक्री में मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और पुणे का कुल 51 फीसदी योगदान रहा। एनारॉक चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, जुलाई-सितंबर में सात शहरों में मकानों की औसत कीमतें सालाना आधार पर 11 फीसदी बढीं। हैदराबाद में सबसे ज्यादा 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। उन्होंने कहा, आरबीआई के दो बार से रेपो दर को यथावत रखने से होम लोन पर ब्याज दरें स्थिर हैं। इससे बिक्री अच्छी बनी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 6 फीसदी का उछाल
जुलाई-सितंबर में दिल्ली और एनसीआर में मकानों बिक्री 6% बढ़कर 15,865 इकाई पहुंची। मुंबई महानगर क्षेत्र में बिक्री 46 फीसदी बढ़कर 38,500 इकाई पहुंच गई। बंगलूरू में बिक्री 29 फीसदी, पुणे में 63 फीसदी व हैदराबाद में 41 फीसदी बढ़ी है। चेन्नई में 42% व कोलकाता में 7 फीसदी की तेजी रही।
विज्ञापन