फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Home ministry suspends IAS officer accused of constructing govt accommodation after demolishing monument

IAS Suspended: ऐतिहासिक स्मारक को गिराकर सरकारी आवास बनाने के आरोप में IAS निलंबित, जानें पूरा मामला

Mon, 31 Jul 2023 09:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 31 Jul 2023 09:57 PM IST
सार

IAS Suspended: साल की शुरुआत मे  दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने स्मारक के विध्वंस के बाद आधिकारिक आवास के निर्माण के लिए राय को नोटिस दिया था। यह स्मारक पठान काल का एक 'महल' था और सैयद वंश के खिज्र खान की आरे से स्थापित खिजराबाद शहर का एकमात्र अवशेष था, जो दक्षिण-पूर्व दिल्ली में लाजपत नगर के पास जल विहार क्षेत्र में स्थित था।

विज्ञापन
Home ministry suspends IAS officer accused of constructing govt accommodation after demolishing monument
गृह मंत्रालय। - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

गृह मंत्रालय ने एक स्मारक को गिराने और सरकारी आवास के निर्माण के आरोपी 2007 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, राय के खिलाफ विभागीय कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है, "भारत के राष्ट्रपति अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1969 के नियम 3 तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उदित प्रकाश राय, आईएएस (एजीएमयूटी: 2007) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।"   
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है, 'यह आदेश दिया जाता है कि जिस अवधि के लिए यह आदेश लागू रहेगा, उस अवधि के दौरान उदित प्रकाश राय, आईएएस (एजीएमयूटी: 2007) का मुख्यालय मिजोरम होगा और उक्त  उदित प्रकाश राय, आईएएस (एजीएमयूटी: 2007) सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में एक कार्यकारी अभियंता को 'अनुचित लाभ' पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए राय के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।
 
दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी) के उपाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राय ने आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में कार्यकारी अभियंता पीएस मीणा को एक तरह से बरी कर दिया था। एक में उनके बेटे और दूसरे में उनकी पत्नी की संलिप्तता की बात कही गई थी। उन पर आरोप था कि वह दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 15वीं शताब्दी के एक स्मारक के विध्वंस के बाद एक आधिकारिक आवास के निर्माण में कथित रूप से शामिल थे।

इस साल की शुरुआत मे  दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग ने स्मारक के विध्वंस के बाद आधिकारिक आवास के निर्माण के लिए राय को नोटिस दिया था। यह स्मारक पठान काल का एक 'महल' था और सैयद वंश के खिज्र खान की आरे से स्थापित खिजराबाद शहर का एकमात्र अवशेष था, जो दक्षिण-पूर्व दिल्ली में लाजपत नगर के पास जल विहार क्षेत्र में स्थित था।


अपूर्व चंद्रा को दूरसंचारसचिव का अतिरिक्त प्रभार
सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा को सोमवार को दूरसंचार सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। दूरसंचार विभाग के सचिव के राजारमण ने सोमवार को अपना पद छोड़ दिया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकार ने नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक चंद्रा को दूरसंचार विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed