फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Home Loan interest will not be burden follow 15 pc SIP formula know complete maths of savings here

Home Loan: बोझ नहीं लगेगा होम लोन का ब्याज, अपनाएं एसआईपी का 15% फॉर्मूला; यहां समझिए बचत का पूरा गणित

Mon, 17 Feb 2025 04:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 04:09 AM IST
सार

अगर आप भी होम लोन लेकर मकान खरीदना चाहते हैं, तो तय करें कि किस ब्याज दर पर कितने साल के लिए कितना कर्ज लेना है। इस बात की भी गणना करें कि ऋण अवधि के दौरान आपको अपने कर्ज पर कितना ब्याज चुकाना होगा। गणना करने पर यह समझ में आ जाएगा कि आप जितना कर्ज ले रहे हैं, उससे ज्यादा आपको ब्याज चुकाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Home Loan interest will not be burden follow 15 pc SIP formula know complete maths of savings here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी

विस्तार

आरबीआई के रेपो दर घटाने के बाद से कई बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। यह उन लोगों के लिए भी बड़ी राहत है, जो पहली बार मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी होम लोन लेकर मकान खरीदना चाहते हैं, तो तय करें कि किस ब्याज दर पर कितने साल के लिए कितना कर्ज लेना है। इस बात की भी गणना करें कि ऋण अवधि के दौरान आपको अपने कर्ज पर कितना ब्याज चुकाना होगा। गणना करने पर यह समझ में आ जाएगा कि आप जितना कर्ज ले रहे हैं, उससे ज्यादा आपको ब्याज चुकाना पड़ेगा। ब्याज के रूप में होने वाले इस नुकसान की भरपाई के लिए आप एसआईपी के 15 फीसदी फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


क्या है 15 फीसदी फॉर्मूला
पूरी कर्ज अवधि के दौरान चुकाए जाने वाले ब्याज का बोझ कम करने में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का 15 फीसदी का फॉर्मूला काफी मददगार साबित हो सकता है। आप अपने होम लोन पर जितना ईएमआई चुकाते हैं, उसका 15 फीसदी हर महीने एसआईपी में डालना शुरू कर दें। कर्ज अवधि खत्म होते-होते आपके एसआईपी खाते में ब्याज राशि के बराबर या उससे ज्यादा रकम जमा हो जाएगी।
विज्ञापन


फॉर्मूले से ऐसे समझें बचत का गणित
विवरण राशि / प्रतिशत
होम लोन रकम 30,00,000 रुपये
ब्याज दर 8.75%
कर्ज अवधि 20 साल
कुल ब्याज 33,62,717 रुपये
कुल कर्ज देनदारी 63,62,717 रुपये
ईएमआई 26,511 रुपये
ईएमआई का 15% (एसआईपी) 4,000 रुपये
एसआईपी अवधि 20 साल
अनुमानित रिटर्न 12%
निवेश मूल्य 9,60,000 रुपये
अनुमानित रिटर्न 30,36,592 रुपये
कुल फंड 39,96,592 रुपये
गणना के हिसाब से देखें तो पता चलता है कि होम लोन की पूरी अवधि के दौरान आप जितना ब्याज चुकाते हैं, उससे अधिक रकम आपके एसआईपी खाते में जमा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो पूरा कर सकते हैं कर्जमुक्त घर का सपना
अगर आप स्मार्ट निवेशक हैं और एसआईपी में अपना योगदान बढ़ा सकें, तो अपना पूरा घर कर्जमुक्त करा सकते हैं।
  • मान लीजिए, आपने एसआईपी में अपना मासिक योगदान बढ़ाकर 7,000 रुपये कर दिया।
  • सालाना 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न पर यह योगदान 20 साल में बढ़कर 69,94,035 रुपये हो जाएगा। इसमें 53,14,035 रुपये का अनुमानित रिटर्न भी शामिल है।
  • इस तरह, 20 साल बाद आपके एसआईपी खाते में कुल 69,94,035 रुपये जमा हो जाएंगे, जो कुल 63,62,717 रुपये की होम लोन देनदारी से अधिक है। यानी आपका पूरा घर कर्जमुक्त।
निवेश से पहले सही फंड का करें चुनाव

एसआईपी में निवेश करते समय अपनी वित्तीय जरूरतों और लक्ष्यों को ध्यान में रखकर सही फंड का चुनाव करें। इससे न सिर्फ आपको बेहतर रिटर्न प्राप्त होंगे, बल्कि आपकी वित्तीय सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, उसी अनुपात में अपने एसआईपी निवेश की राशि को भी बढ़ाते रहें। यह रणनीति आपके वित्तीय लक्ष्यों तक तेजी से पहुंचने में मदद करेगी और लंबे समय में बेहतर रिटर्न दिलाने में मदद करेगी। -स्वीटी मनोज जैन, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed