फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   hindustan unilever Patanjali godrej has reduced price sanitary products and will increase production

सस्ते होंगे इन कंपनियों के साबुन और सैनिटाइजर के दाम, कोरोनावायरस को खत्म करने की बड़ी पहल

Sat, 21 Mar 2020 06:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 21 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
hindustan unilever Patanjali godrej has reduced price sanitary products and will increase production
Soap & sentizer - फोटो : Social Media

कोरोनावायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा है। ऐसे में जहां दुनियाभर के बाजार लगातार गिरावट का सामना कर रहे हैं वहीं, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनकी मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी आई है। इनमें स्वच्छता से लेकर मास्क और सैनिटाइजर जैसी चीजें शामिल हैं। हालांकि, इनकी भारी मांग के चलते कई जगहों पर इनकी कमी भी देखने को मिल रही है। ऐसे में भारत की बात करें तो कई FMCG कंपनियां लोगों की मदद को सामने आ रही हैं। इन्हीं एफएमसीजी कंपनियों में अब गोदरेज कंज्यूमर, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पतंजलि जैसी कंपनियां शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन


15% सस्ते होंगे लाइफबॉय के सामान

दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इन कंपनियों ने साबुन और स्वच्छता के दूसरे सामनों की कीमतें घटाने की घोषणा की है। इसके अलावा ये कंपनियां बढ़ती मांग को देखते हुए इनका उत्पादन भी बढ़ाने जा रही हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की। कंपनी की तरफ से बयान में कहा गया है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतों को 15 फीसदी घटा रही है। कंपनी की तरफ से आगे कहा गया है कि कीमत घटने के बाद अब इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू किया जा रहा और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध होंगे। साथ ही कंपनी की तरफ से बताया गया है कि आने वाले कुछ महीनों में जरूरतमंद वर्ग के लोगों को दो करोड़ लाइफबॉय साबुन का मुफ्त वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि घटाएगी 12.5 फीसदी दाम

कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए पतंजलि आयुर्वेद ने भी एलोवीरा और हल्दी-चंदन साबुनों के दाम में 12.5 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की है। 

गोदरेज नहीं डालेगी ग्राहकों पर भार

गोदरेज की तरफ से बताया गया है कि कच्ची सामग्रियों के दाम में हुई वृद्धि का बोझ कंपनी उपभोक्ताओं पर नहीं डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed