{"_id":"668a47ed55f6e8950907417e","slug":"hindenburg-shared-adani-report-with-its-client-mark-kingdon-two-months-before-publishing-it-says-sebi-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindenburg: हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले मार्क किंगडन को दिखाई, सेबी का दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hindenburg: हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले मार्क किंगडन को दिखाई, सेबी का दावा
Sun, 07 Jul 2024 01:41 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:41 PM IST
सार
सेबी ने हिंडनबर्ग पर 'गैर-सार्वजनिक' और 'भ्रामक' सूचनाओं का इस्तेमाल करके अडानी समूह के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग गलत तरीके से लाभ कमाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अदाणी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजार नियामक सेबी के अनुसार अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करने से करीब दो महीने पहले न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड मैनेजर मार्क किंगडन के साथ साझा की थी। और शेयर मूल्य में उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान को साझा करने के सौदे से लाभ कमाया था।
सेबी का आरोप- रिपोर्ट प्रकाशित कर हिंडनबर्ग ने कमाया अनुचित लाभ
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हिंडनबर्ग को भेजे गए अपने 46 पन्ने के कारण बताओ नोटिस में बताया कि कैसे अमेरिकी शॉर्ट सेलर, न्यूयॉर्क हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े एक ब्रोकर ने रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध फर्मों के बाजार मूल्य में 150 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट से लाभ कमाया।
सेबी ने हिंडनबर्ग पर 'गैर-सार्वजनिक' और 'भ्रामक' सूचनाओं का इस्तेमाल करके अडानी समूह के शेयरों की शॉर्ट सेलिंग गलत तरीके से लाभ कमाने का आरोप लगाया। वहीं सेबी नोटिस को सार्वजनिक करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने जवाब में कारण बताओ नोटिस को 'भारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने' का प्रयास बताया है। हिंडनबर्ग ने दावा किया कि अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के खिलाफ दांव लगाने के लिए माध्यम कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) लिमिटेड था, जो कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की मॉरीशस स्थित सहायक कंपनी है।
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक को लेकर किया दावा
कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) लिमिटेड के फंड ने अपने ग्राहक किंगडन कैपिटल मैनेजमेंट के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड पर दांव लगाया। सेबी नोटिस में एईएल में फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट बेचने के लिए हेज फंड के एक कर्मचारी और केएमआईएल ट्रेडर्स के बीच चैट के अंश शामिल हैं। सेबी ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल को बताया था कि वह 13 अपारदर्शी संस्थाओं की जांच कर रहा है, जिनके पास अदाणी समूह के शेयरों में 14 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी है।
सेबी ने न केवल हिंडनबर्ग को बल्कि कोटक महिंद्रा इंटरनेशनल लिमिटेड, किंगडन और हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन को भी नोटिस भेजा है। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी, ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि किंगडन का चीन से संबंध है। उन्होंने दावा किया कि किंगडन की शादी 'चीनी जासूस' अनला चेंग से हुई है।