Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Height of loot, hypocrisy: Congress on GST on Ganga water

Congress: 'गंगाजल पर 18% जीएसटी लूट और पाखंड की पराकाष्ठा', खरगे ने ऐसा साधा सरकार पर निशाना

Thu, 12 Oct 2023 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मणिपुर की स्थिति पर एक एनिमेटेड वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें शवों के पड़े होने और हिंसा के कारण राज्य के जलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने कहा, "देश पूछ रहा है कि पीएम मोदी मणिपुर कब जाएंगे।"

विज्ञापन
Height of loot, hypocrisy: Congress on GST on Ganga water
Mallikarjun Kharge - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने गंगाजल पर कथित तौर पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के लिए गुरुवार को मोदी सरकार की आलोचना की और इसे लूट और पाखंड की पराकाष्ठा करार दिया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार के उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के बीच कांग्रेस ने यह भी सवाल किया कि वह हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कब करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट में कहा, "मोदी जी, मोक्ष प्रदाता मां गंगा का महत्व एक आम भारतीय के लिए जन्म से लेकर जीवन के अंत तक बहुत अधिक है। यह अच्छा है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, लेकिन आपकी सरकार ने पवित्र गंगा जल पर ही 18% जीएसटी लगा दिया है।" उन्होंने कहा, "आपने एक बार भी नहीं सोचा कि उन लोगों पर क्या असर पड़ेगा जो अपने घरों में गंगाजल रखने इसे ऑर्डर देकर मंगाते हैं। यह आपकी सरकार की लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।"
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मणिपुर की स्थिति पर एक एनिमेटेड वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें शवों के पड़े होने और हिंसा के कारण राज्य के जलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने कहा, "देश पूछ रहा है कि पीएम मोदी मणिपुर कब जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed