{"_id":"627624196ab8d7787a563c7e","slug":"hdfc-increases-its-rplr-on-housing-loans-by-30-basis-points-with-effect-from-09-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी के ग्राहकों को झटका: बैंक से होम लोन लेना हुआ महंगा, RPLR में किया 30 बेसिस प्वाइंट का इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एचडीएफसी के ग्राहकों को झटका: बैंक से होम लोन लेना हुआ महंगा, RPLR में किया 30 बेसिस प्वाइंट का इजाफा
Sat, 07 May 2022 01:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 May 2022 01:18 PM IST
सार
एचडीएफसी की नई दरों के अनुसार, 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए यह दर 6.70 से बढ़कर 7 कर दी गई है। इसके अलावा, 30 लाख तक के लोन पर महिलाओं के लिए 7.05 और पुरुषों के लिए 7.10 कर दिया गया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। शनिवार को बैंक की ओर से जानकारी दी गई कि उसने हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में इजाफा किया है, यानी अब एचडीएफसी से होम लोन लेना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी ने इन दरों में 30 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। नई दरें 9 मई 2022 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार, 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए यह दर 6.70 से बढ़कर 7 कर दी गई है। इसके अलावा, 30 लाख तक के लोन पर महिलाओं के लिए 7.05 और पुरुषों के लिए 7.10 कर दिया गया है।
विज्ञापन
बैंक की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, 30 से 75 लाख तक के लोन पर महिलाओं के लिए आरपीएलआर 7.30 फीसदी, जबकि पुरुषों के लिए 7.35 फीसदी हो गई है। इसके अलावा 75 लाख या फिर इससे ऊपर के लोन पर बैंक ने आरपीएलआर बढ़ाकर महिलाओं के लिए 7.40 फीसदी, जबकि पुरुषों के लिए इसमें इजाफा करते हुए 7.45 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले निजी क्षेत्र के दूसरे ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी बाहरी बेंचमार्क उधार दर (ईबीएलआर) में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दर बढ़कर 8.10 फीसदी कर दी गई थी। नई दरें चार मई 2022 से प्रभावी हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा भी बड़ौदा रेपो लिंक्ड रेट (बीआरएलएलआर) को बढ़ाकर 6.90 फीसदी कर चुका है।