फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC chairman Deepak Parekh said Domestic Economy will grow rapidly

Domestic Economy: HDFC के चेयरमैन बोले- तेजी से बढ़ेगी घरेलू अर्थव्यवस्था, 30 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

Wed, 17 Aug 2022 06:36 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरोय/ एजेंसी, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरोय/ एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 17 Aug 2022 06:36 AM IST
सार

एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि देश की जीडीपी 1990 की शुरुआत में 300 अरब डॉलर से मामूली ज्यादा थी। आज यह करीब तीन लाख करोड़ डॉलर है। इस समय वैश्विक विकास में भारत का योगदान 14 फीसदी है।

विज्ञापन
HDFC chairman Deepak Parekh said Domestic Economy will grow rapidly
भारतीय अर्थव्यवस्था (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया का सबसे तेज गति से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था होगा। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि मैं हाल में जितने भी विदेशी निवेशकों और अन्य लोगों से भी मिला, सबसे कह रहा हूं कि भारत में अपने 50 साल के कामकाजी जीवन में आज जितना आशावादी हूं, उतना कभी नहीं था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, देश की जीडीपी 1990 की शुरुआत में 300 अरब डॉलर से मामूली ज्यादा थी। आज यह करीब तीन लाख करोड़ डॉलर है। इस समय वैश्विक विकास में भारत का योगदान 14 फीसदी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अगले 25 साल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। 15 साल में 30 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। 
विज्ञापन


पांच लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने के लिए नौ फीसदी की दर से बढ़े जीडीपी
हैदराबाद। भारत की अर्थव्यवस्था 2028-29 तक 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकती है। बशर्ते सालाना इसकी विकास दर नौ फीसदी की दर से होती रहे। एक कार्यक्रम में पूर्व आरबीआई गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा, पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था को हासिल करने के लिए आठ प्रमुख चुनौतियां हैं, जिनसे देश को निपटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईसी की पांच साल से बंद पॉलिसी शुरू कराने पर शुल्क में 30 फीसदी तक छूट
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने उन पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क में 30 फीसदी तक छूट देने की घोषणा की है, जिनकी पॉलिसी पांच साल से बंद है। कंपनी ने एक बयान में कहा, पॉलिसीधारक 17 अगस्त से 21 अक्तूबर, 2022 तक बंद पड़ी पॉलिसी को शुरू करा सकते हैं। यह गैर यूलिप पॉलिसी के लिए लागू होगा।

इस विशेष रिवाइवल अभियान में पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क में 30 फीसदी तक या 3,500 रुपये तक की छूट मिलेगी। सूक्ष्म बीमा (माइक्रो इंश्योरेंस) पॉलिसी में देरी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही इसके लिए किसी मेडिकल चेक अप की भी जरूरत नहीं होगी।

कम-से-कम एक लाख के प्रीमियम पर ही छूट
एक लाख रुपये के प्रीमियम पर विलंब शुल्क में 25 फीसदी या 2,500 रुपये तक छूट मिलेगी। एक से तीन लाख के प्रीमियम पर 25 फीसदी या 3,000 रुपये और तीन लाख से ज्यादा के प्रीमियम पर 30 फीसदी या 3,500 रुपये तक छूट मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 10 फीसदी बढ़े मकानों के दाम
मांग में सुधार और निर्माण लागत बढ़ने से देश के शीर्ष आठ शहरों में मकानों की कीमतें जून तिमाही में पांच फीसदी तक बढ़ी हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में 10 फीसदी तक दाम बढ़े हैं।

इससे यहां कीमतें 7,434 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है। यहां सबसे ज्यादा कीमत गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बढ़ी है जो 21 फीसदी है। दूसरे स्थान पर नोएडा एक्सप्रेस वे है। क्रेडाई की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में नौ फीसदी भाव बढ़कर 5,927 रुपये वर्ग फुट हो गए जबकि बेंगलुरु में चार फीसदी की बढ़त के साथ 7,848 रुपये कीमत हो गई। एजेंसी

कोलकाता में आठ फीसदी बढ़ीं कीमतें
कोलकाता में मकानों की कीमतें आठ फीसदी बढ़कर 6,362 रुपये वर्ग फुट हो गईं। पुणे में 5 फीसदी बढ़त के साथ 7,681 रुपये वर्ग फुट कीमत है।

एशियाई देशों में सर्वाधिक 10 फीसदी भारत में बढ़ेगा वेतन
कंपनियां वेतन बढ़ाने के हिसाब से बना रहीं बजट, पिछले साल  9.5 फीसदी हुई थी बढ़ोतरी। चालू वित्त वर्ष में देश में कंपनियां कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी इजाफा कर सकती हैं। यह एशियाई क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़त होगी। नौकरी छोड़ने की अधिक दर और कर्मियों की कमी के कारण ऐसा होगा।

वैश्विक सलाहकार फर्म विलिस टावर्स वाटसन के अनुसार, 2022-23 में कंपनियां 10 फीसदी वेतन बढ़ाने के हिसाब से बजट बना रही हैं। पिछले साल  9.5 फीसदी की बढ़त हुई थी। देश में 58 फीसदी नियोक्ता बजट का प्रावधान कर चुके हैं। 24.4 फीसदी नियोक्ता अपने बजट में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, मीडिया और गेमिंग क्षेत्र में 10.4 फीसदी तक वेतन बढ़ सकता है।

बजाज हिंदुस्तान के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू
एसबीआई ने चीनी कंपनी बजाज हिंदुस्तान के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए एनसीएलटी की प्रयागराज बेंच में आवेदन किया है। बजाज हिंदुस्तान ने यह जानकारी दी। चीनी कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 267 करोड़ का घाटा हुआ था। जून तिमाही में 45 करोड़ का घाटा था।

उत्सव डिपॉजिट : 6.1 फीसदी ब्याज देगा एसबीआई
एसबीआई ने एक नई टर्म डिपॉजिट योजना शुरू की है। आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर 75 दिन के लिए इसे उत्सव डिपॉजिट नाम से शुरू किया गया है। योजना में निवेशकों को 6.1 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलेगा। इसे 15 अगस्त से चालू किया गया है। योजना 30 अक्तूबर तक के लिए है।

हिंदुस्तान जिंक के लिए पांच मर्चेंट बैंकर नियुक्त
सरकार ने हिंदुस्तान जिंक में 29.53 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए 5 मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किया है। इसमें एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक सिटीग्रुप और अन्य हैं। 12 अगस्त को 6 बैंकरों ने सरकार के समक्ष इस बारे में प्रस्तुति दी थी।


अदाणी ने आईसीडी को 835 करोड़ में खरीदा
अदाणी लॉजिस्टिक्स ने आईसीडी टंब को 835 करोड़ में खरीदा है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इससे इसकी क्षमता में बढ़त होगी। आईसीडी हजीरा और न्हावा शेवा पोर्ट के लिए सुविधाजनक है। इसका कारोबार पिछले वित्तवर्ष में 403 करोड़ रुपये था। अदाणी ने इसे नवकार कॉर्प से खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed