फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank Q4 Results: Private Sector Lender's Profit jumps 37% YoY to Rs 16,512 crore, NII up 24.5%

HDFC Bank Q4 Results: एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 34% बढ़ा, ब्याज से होने वाली आमदनी में 24.5% का इजाफा

Sat, 20 Apr 2024 06:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 20 Apr 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank Q4 Results: Private Sector Lender's Profit jumps 37% YoY to Rs 16,512 crore, NII up 24.5%
एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे। - फोटो : i stock

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक का एकल शुद्ध मुनाफा मार्च को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 37.1 प्रतिशत बढ़कर 16,512 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान इसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 24.5% बढ़कर 29,077 करोड़ रुपये हो गई। 

विज्ञापन


शनिवार को अपने तिमाही नंबरों की घोषणा करते हुए, एचडीएफसी बैंक ने FY24 के लिए प्रति शेयर ₹19.5 का लाभांश भी घोषित किया। निजी क्षेत्र के ऋणदाता का कोर नेट इंटरेस्ट मार्जिन कुल संपत्ति पर 3.44% और ब्याज़ अर्निंग असेट के आधार पर 3.63% रहा।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने अपनी फाइलिंग में कहा कि अर्थव्यवस्था में ऋणों का माहौल बेहतर बना हुआ है। बैंक का सभी क्षेत्रों में क्रेडिट प्रदर्शन स्वस्थ बना हुआ है। पिछले तिमाही की तुलना जीएनपीए में 1.24% का सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उसका नेट एनपीए नेट एडवांस का 0.33% रहा जो एक साल पहले 0.27% और दिसंबर तिमाही में 0.31% था। बैंका रिटर्न ऑन असेट्स यानी आरओए 0.49% रहा जो दिसंबर तिमाही में भी इतना ही था। वहीं, एक साल पहले यह 0.53% था।    


आंकड़े जारी करने के साथ एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने एक रुपए के फेस वैल्यु पर 1950 फीसदी यानी 19.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। इसके लिए 10 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। एजीएम की बैठक में इसपर मुहर लगने के बाद इसे निवेशकों को जारी कर दिया जाएगा। बैंक ने इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023 में 19 रुपए का लाभांश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed