फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC Bank Q1 Results: Profit surges 30% YoY to Rs 11,952 crore; NII jumps 21%

HDFC Q1 Results: बैंक का सालाना मुनाफा 30 प्रतिशत बढ़कर 11952 करोड़ हुआ, ब्याज से आमदनी 23599 करोड़

Mon, 17 Jul 2023 05:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

HDFC Q1 Results: एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के विलय के बाद बैंक की ओर से पहली बार आंकड़े जारी किए गए हैं। जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध ब्याज आय (NII) जो कि बैंक के अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर होता है सालाना आधार पर 21% से अधिक की दर से बढ़कर 23,599 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन
HDFC Bank Q1 Results: Profit surges 30% YoY to Rs 11,952 crore; NII jumps 21%
एचडीएफसी बैंक - फोटो : istock

विस्तार

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ जून में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 11,952 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान 11,000 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है। जून तिमाही के लिए बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 39% बढ़कर 57,817 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन

एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के विलय के बाद पहली बार आए आंकड़े

एचडीएफसी बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के विलय के बाद बैंक की ओर से पहली बार आंकड़े जारी किए गए हैं। जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध ब्याज आय (NII) जो कि बैंक के अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर होता है सालाना आधार पर 21% से अधिक की दर से बढ़कर 23,599 करोड़ रुपये हो गया। 

विज्ञापन

बैंक का एनपीए पिछले साल के मुकाबले कम हुआ

वहीं प्रावधान और आकस्मिक व्यय (Provisions and Contingencies) से पहले ऋणदाता का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 22% बढ़कर 18,772 करोड़ रुपये हो गया। जून तिमाही के लिए प्रावधान (Provisions) 2,860 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 3,188 करोड़ रुपये था। कुल ऋण के प्रतिशत के रूप में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) जून के अंत तक 1.17% थीं, जो एक तिमाही पहले 1.12% और एक साल पहले 1.28% थीं। जून तिमाही में शुद्ध एनपीए अनुपात 0.30% रहा। जो एक तिमाही पहले 0.27% से थोड़ा अधिक था, लेकिन एक साल पहले की अवधि के 0.35% से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बैंक का मार्केट कैप 12.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 151 अरब डॉलर यानी 12.65 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य पर कारोबार करते दिखे और यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा बैंक बन गया। बैंक ने इस उपलब्धि के साथ मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ चाइना जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एनएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 33.85 (2.06%) रुपये की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए 1,678.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। 

वैश्विक दिग्गजों से आगे निकला भारतीय बैंक

मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो एचडीएफसी बैंक से आगे अब जेपी मॉर्गन (438 अरब डॉलर), बैंक ऑफ अमेरिका (232 अरब डॉलर), चीन की आईसीबीसी (224 अरब डॉलर), एग्रीकल्चरण बैंक ऑफ चाइना (171 अरब डॉलर), वेल्स फार्गो (163 अरब डॉलर) और एचएसबीसी (160 अरब डॉलर) शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप अब वैश्विक निवेश फर्मो मॉर्गन स्टेनले (143) अरब डॉलर और गोल्डमैन सैक्स (108 अरब डॉलर) से अधिक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed