फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HC keeps in abeyance order asking CBI, DRI to look into allegations of over-invoicing by Adani group

Delhi High Court: अदाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच से जुड़े आदेश पर रोक, कोर्ट ने ये कहा

Tue, 09 Jan 2024 05:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 09 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

Delhi High Court: उच्च न्यायालय ने 19 दिसंबर, 2023 को दोनों संघीय जांच एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे अदाणी समूह और एस्सार समूह सहित भारत में विभिन्न बिजली उत्पादक कंपनियों के आयात के ओवर-इनवॉयसिंग के आरोपों की सावधानीपूर्वक और तेजी से जांच करें ताकि तथ्यात्मक स्थिति का पता लगाया जा सके और दोषी फर्मों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
HC keeps in abeyance order asking CBI, DRI to look into allegations of over-invoicing by Adani group
दिल्ली हाईकोर्ट। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अदाणी समूह के आयात की ओवर इनवॉयसिंग के आरोपों की जांच करने के लिए सीबीआई और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को दिए अपने आदेश पर रोक लगा दी है।न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने अपने पांच जनवरी के आदेश में कहा कि अदाणी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड से जुड़े एक मामले में सीमा शुल्क आयुक्त (आयात) की ओर से दायर याचिका उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने 19 दिसंबर, 2023 को दोनों संघीय जांच एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे अदाणी समूह और एस्सार समूह सहित भारत में विभिन्न बिजली उत्पादक कंपनियों के आयात के ओवर-इनवॉयसिंग के आरोपों की सावधानीपूर्वक और तेजी से जांच करें ताकि तथ्यात्मक स्थिति का पता लगाया जा सके और दोषी फर्मों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। ओवर-इनवॉयसिंग में वस्तुओं या सेवाओं के मूल्य को बढ़ाना शामिल है जिससे यह प्रतीत हो कि कंपनियां वास्तव में आयात पर अधिक खर्च कर रही हैं। ओवर-इनवॉयसिंग का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जिसमें करों या सीमा शुल्क से बचना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed